विज्ञापन
Home  astrology  numerology  mulank 8 wale log kaise hote hain biggest mantra of success for people know why people like it

Mulank 8: मूलांक 8 वाले जातकों की ये है सफलता का सबसे बड़ा मंत्र, जानें आखिर लोग क्यों करते हैं पसंद

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mulank 8 Wale log Kaise Hote Hain: यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक भी 8 है, जिसे ग्रहों में शनि का स्वामी माना जाता है।

Mulank 8
Mulank 8 Wale log Kaise Hote Hain: यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक भी 8 है, जिसे ग्रहों में शनि का स्वामी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह अंक आपके भविष्य, करियर, विवाह, प्रेम, स्वास्थ्य और जीवन में होने वाली कई घटनाओं के बारे में बहुत कुछ बता सकता है? मूलांक 8 विशेष गुणों से भरपूर होता है। ऐसे लोग अपने भीतर बहुत कुछ रखते हैं। अंक 8 न्याय, कर्म और दंड का प्रतीक है। आइए जानते हैं ऐसे लोगों के व्यक्तित्व, करियर और भाग्यशाली रंग के बारे में।

कठिनाइयों और संघर्षों का करना पड़ता है सामना

यह शनि का अंक है, जो एक धीमी गति से चलने वाला ग्रह है। इस वजह से अंक 8 वाले लोगों को जीवन में कई कठिनाइयों और संघर्षों का सामना करना पड़ता है। इन लोगों का अक्सर अपने पिता से वैचारिक मतभेद रहता है और बच्चों के साथ भी विचारों का टकराव हो सकता है।

अंक 8 वाले लोगों के बारे में खास बातें

ये दृढ़ इच्छाशक्ति वाले और मेहनती होते हैं।

ये बड़ी से बड़ी मुश्किलों का भी डटकर सामना करते हैं।

ये निर्णय लेने में तेज होते हैं

इनका दिमाग संतुलित होता है

इन्हें घर से दूर जाना पड़ता है

जीवन की शुरुआत में संघर्ष अधिक होता है, लेकिन 36 वर्ष के बाद स्थितियाँ धीरे-धीरे सुधरने लगती हैं। इनका जीवन धीरे-धीरे नई दिशा लेता है। अक्सर इन्हें रोजगार और पैसों के लिए घर से दूर जाना पड़ता है। अगर ये घर से काम करते हैं, तो इन्हें मानसिक परेशानियाँ अधिक होती हैं।

प्रेम, वैवाहिक और पारिवारिक जीवन

विवाहित जीवन में भी इन्हें कई बार दिल टूटने का अनुभव होता है। पति-पत्नी के बीच तालमेल की कमी हो सकती है। अगर तालमेल अच्छा भी हो, तो आर्थिक या स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ बीच में तनाव ले आती हैं। इनके ससुराल वालों से अक्सर मतभेद रहते हैं। इनके लिए सबसे अच्छे साथी 6 और 5 अंक वाले लोग होते हैं। हालाँकि 4, 7 और 3 भी सम होते हैं, लेकिन इनके साथ भी इनका तालमेल अच्छा रहता है।

विपरीत लिंग के साथ इनके अनुभव थोड़े मुश्किल भरे होते हैं। अगर इन्हें कभी प्यार में धोखा या ठेस पहुँचती है, तो ये खुद को अलग-थलग महसूस करते हैं और दोबारा उस रिश्ते में नहीं पड़ना चाहते।

इन्हें पूरा पारिवारिक सुख नहीं मिल पाता। जीवन के किसी भी क्षेत्र में- चाहे वह दोस्त हों, प्रेम संबंध हों या माता-पिता, इनमें से कोई न कोई पक्ष इनसे नाराज या दूर रहता है। इनके अपने भाइयों से भी वैचारिक मतभेद होते हैं, लेकिन अपने बड़े दिल के कारण ये अपने भाई-बहनों के लिए बड़ा त्याग करते हैं।

भाग्य की दृष्टि से ये लोग अच्छे होते हैं, लेकिन सफलता देर से मिलती है। बॉस इन्हें ज्यादा पसंद नहीं करते, लेकिन अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर ये लोग अपनी अलग पहचान बना लेते हैं। इनके लिए सबसे बड़ा मंत्र है- मेहनत करो।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से देखा जाए तो ऐसे लोग अक्सर हड्डियों में दर्द, कमजोरी और मानसिक उदासी जैसी समस्याओं से गुजरते हैं।

ये बहुत बुद्धिमान होते हैं

ऐसे लोगों की एक ख्वाहिश होती है कि उनके पास एक सुंदर और आरामदायक घर हो, जिसमें सभी सुख-सुविधाएं उपलब्ध हों। ज्ञान के मामले में ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं और अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं। लोग इनसे सलाह लेना और इनसे बात करना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- Mulank 1 : मूलांक 1 वाले जातकों के कौन होते हैं मित्र, जान लें वरना बाद में हो सकती है परेशानी

यह भी पढ़ें- Mulank 4 Prediction: मूलांक 4 वाले लोग रखें इन बातों का ध्यान, वरना जीवन में हो सकता है नुकसान

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel