विज्ञापन
Home  astrology  numerology  mulank 1 who are friends of people with mulank 1 know them otherwise you may face problems later

Mulank 1 : मूलांक 1 वाले जातकों के कौन होते हैं मित्र, जान लें वरना बाद में हो सकती है परेशानी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mulank 1 Wale log Kaise Hote Hain: अंक ज्योतिष में मूलांक का बहुत महत्व होता है। आज हम मूलांक 1 की बात कर रहे हैं, यानी वे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10 या 28 तारीख को हुआ है।

Mulank 1 Wale log Kaise Hote Hain
Mulank 1 Wale log Kaise Hote Hain: अंक ज्योतिष में मूलांक का बहुत महत्व होता है। आज हम मूलांक 1 की बात कर रहे हैं, यानी वे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10 या 28 तारीख को हुआ है। इस अंक का सीधा संबंध सूर्य से है, जिसे नौ ग्रहों में राजा की उपाधि प्राप्त है। मूलांक से हमें व्यक्ति के व्यक्तित्व, उसकी ताकत, स्वभाव, करियर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। मूलांक 1 वाले लोग अपनी जबरदस्त खूबियों और अलग ऊर्जा के कारण बाकियों से अलग दिखते हैं।

मूलांक 1 वाले लोग सूर्य से प्रभावित होते हैं

मूलांक 1 वाले लोगों में सूर्य की सभी खूबियां होती हैं- तेज, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता। ये लोग जन्म से ही लीडर होते हैं। बचपन में ही ये दोस्तों के बीच अगुआई करते हैं और अक्सर स्कूल में मॉनिटर, कैप्टन या वक्ता के तौर पर पहचान बनाते हैं। जिस तरह सूर्य सबसे ऊपर चमकता है, उसी तरह ये लोग भी हमेशा सबसे आगे रहना पसंद करते हैं। ये लोग रचनात्मक, आत्मनिर्भर और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। 

जीवन में अनुशासन और जिम्मेदारी का भाव

इन जातकों में नेतृत्व करने की प्रबल इच्छा होती है। इनमें एक ऐसी ऊर्जा होती है जो इन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। कई बार देखा गया है कि घर में बड़े भाई-बहन होने के बावजूद इन्हें घर का नेता माना जाता है।

शिक्षा और करियर में पहचान मिलती है

शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 1 वाले जातकों का प्रदर्शन औसत से बेहतर होता है। ये पुरस्कार विजेता छात्र होते हैं- चाहे वह नाटक हो, भाषण हो या खेल। इनकी चतुराई, भाषण कौशल और आत्मविश्वास इन्हें एक अलग पहचान देते हैं।

आईएएस, आईपीएस, प्रशासनिक सेवाओं, राजनीति, बिजनेस लीडरशिप, मीडिया, प्रेरक भाषण, कंपनी प्रमोटर, प्रवक्ता, आयोजक, नेता, वैज्ञानिक, डॉक्टर, डिजाइनर, संगीत, फोटोग्राफी, कला, शिक्षण या अनुसंधान के क्षेत्र में ये लोग बहुत अच्छा कर सकते हैं- खासकर तब जब इन्हें नेतृत्व करने का मौका मिले।

सूर्य पुत्र और शनि पुत्र में मतभेद का असर

ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी ने बताया कि शनि सूर्य के पुत्र हैं, लेकिन दोनों के बीच वैचारिक मतभेद हैं। यह मतभेद अंक 1 और अंक 8 वाले लोगों के बीच संघर्ष या ऊर्जा असंतुलन में देखा जा सकता है। इसलिए, अंक 1 और 8 वाले लोगों के बीच अक्सर मतभेद होता है।

मित्र कौन हैं और विरोधी ग्रह कौन हैं?

सूर्य के मित्र ग्रह मंगल (9), बृहस्पति (3) और बुध (5) हैं, जबकि राहु (4) और शनि (8) इसके विरोधी माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें- Mulank 4 Prediction: मूलांक 4 वाले लोग रखें इन बातों का ध्यान, वरना जीवन में हो सकता है नुकसान

यह भी पढ़ें- Mulank 1: कैसे होते हैं मूलांक 1 वाले लोग, जानिए इनके स्वभाव, करियर और शुभ रंग

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel