facebook pixel

About us

जीवांजलि - जीवन को, जीवन-शैली को, सदियों से स्थापित मूल्यों को अंजुरी में भरकर नवयुग को अर्घ्य देने का विनम्र प्रयास है। जीवन को अंजुरी में भरने का एक ऐसा प्रयत्न, जो जीवन-शैली, धर्म, अध्यात्म और संस्कृति के जिज्ञासुओं को ज्ञान-गंगा के जल से आचमन का सुंदर अवसर उपलब्ध कराएगा। युगों से स्थापित मनुष्य सभ्यता के जीवन से जुड़े प्रश्न बड़े विचित्र और विकट हैं। इन्हीं के सहज उत्तर हजारों वर्षों के शोध और तप से भारतवर्ष के ऋषि-मुनियों ने प्राप्त किए। इन्हीं उत्तरों को सहज रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास है जीवांजलि। यह पूरा उपक्रम जीवन मूल्यों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए समर्पित है। हमारा लक्ष्य धर्म, मूल्यों और संस्कृति के ज्ञान के साथ लोगों तक पहुंचना है। वेदों, उपनिषदों, पुराणों, धर्मशास्त्रों, धर्म, अध्यात्म, ज्योतिष और जीवन-शैली से जुड़ी समस्त प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध करवाना ही जीवांजलि का उद्देश्य है। जीवांजलि के माध्यम से हम देवताओं, पौराणिक कथाओं, भगवत गीता, भगवत प्रेम और ऐसे अन्य धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों के बारे में प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध करवाएंगे। हम भक्ति गीतों और भजनों के साथ-साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों, त्योहारों और पूजा के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं। जीवांजलि डिजिटल युग का वो अवतार है, जो प्राचीन और आधुनिक के बीच सेतु का कार्य करेगा। वर्षों से अर्जित ज्ञान को डिजिटल के काल-पात्र में संजोना और नए समय के जिज्ञासुओं के लिए सर्वश्रेष्ठ और प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध करवाना ही जीवांजलि का उद्देश्य है।