विज्ञापन
Home  astrology  numerology  numerology people with number 1 are experts in all fields and become the star of the party

Numerology : सभी फील्ड में माहिर होते हैं मूलांक 1 वाले लोग, बन जाते हैं महफिल की शाम

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Numerology Interesting Facts: अंक शास्त्र या अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। 

Numerology Interesting Facts
Numerology Interesting Facts: अंक शास्त्र या अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो अपनी सटीक भविष्यवाणी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। इसके जरिए किसी भी व्यक्ति के स्वभाव के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। यह विद्या पूरी तरह से जन्म तिथि पर आधारित है। इसमें जन्म तिथि के अंकों को जोड़कर एक अंक निकाला जाता है, जिसे मूलांक या भाग्यशाली अंक कहते हैं। इसी अंक के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य का अनुमान लगाया जाता है। आज हम आपको मूलांक 1 से जुड़े लोगों के स्वभाव से जुड़ी खास बातें बता रहे हैं।

इन 4 तारीखों को जन्मे लोगों का होता है मूलांक 1

Numerology
अंक ज्योतिष के अनुसार जो लोग किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे हैं, उनका मूलांक 1 होता है क्योंकि इन सभी तारीखों के अंकों का योग 1 होता है। मूलांक 1 सूर्य से संबंधित है। मूलांक 1 वाले लोगों में सूर्य की तरह ही शक्ति, नेतृत्व गुण, ऊर्जा और आत्मविश्वास होता है। तो आज इस खबर में मूलांक 1 वाले जातकों के स्वभाव से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

 
Numerology
1. मूलांक 1 वाले लोग हर महफिल की शान होते हैं। ये जिस भी क्षेत्र में काम करते हैं, उसमें नंबर 1 की पोजीशन पर होते हैं।

2. मूलांक 1 वाले लोगों में नेतृत्व के अद्भुत गुण होते हैं। ये कोई भी काम हाथ में लेते हैं और उसे पूरा करने तक चैन की सांस नहीं लेते।

3. सूर्य के प्रभाव से इन्हें जीवन में सुख-समृद्धि मिलती है।

4. ये बोलने में बहुत कुशल होते हैं। ये अपनी बोलने की कला से लोगों का दिल तुरंत जीत लेते हैं।
 
Numerology
5. परिवार में छोटे होने के बावजूद इनका अपना एक खास स्थान होता है। मूलांक 1 वाले लोगों की हर मामले में सलाह ली जाती है।

6. ये सरकारी नौकरी में ऊंचे पद पर होते हैं या सेना या पुलिस के क्षेत्र में अधिकारी बनते हैं।

7. इनके बच्चे भी इनकी तरह पढ़ाई में अव्वल होते हैं।

8. इनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी और समृद्ध होता है। इन्हें अपने ससुराल से भी अच्छा लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें- Astro Tips: संतान सुख में आ रही हैं बाधाएं, तो जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय, घर में गूंजेगी किलकारियां

यह भी पढ़ें- Ghar Ki Sukh Shanti: वास्तु दोष से बिगड़ जाती है घर की सुख-शांति, जानें कारण और उपाय

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel