Ank Jyitish: अंक ज्योतिष में हर अंक की एक खास पहचान होती है। यह न सिर्फ हमारे स्वभाव को निर्धारित करता है, बल्कि हमारी ऊर्जा, सोच और भाग्य को भी प्रभावित करता है।
Ank Jyitish: अंक ज्योतिष में हर अंक की एक खास पहचान होती है। यह न सिर्फ हमारे स्वभाव को निर्धारित करता है, बल्कि हमारी ऊर्जा, सोच और भाग्य को भी प्रभावित करता है। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है। ऐसे लोग देवगुरु बृहस्पति से संबंधित होते हैं, जिन्हें ज्ञान, सोच और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है। मूलांक 3 वाले लोग जन्म से ही तेज दिमाग, आत्मविश्वासी और बुद्धिमान होते हैं। इनमें नेतृत्व क्षमता होती है और ये दूसरों के लिए मार्गदर्शक बनते हैं। ये लोग धर्म, शिक्षा और सलाह देने के क्षेत्र में बहुत अच्छा कर सकते हैं। इनकी सोच गहरी होती है और इच्छाशक्ति मजबूत होती है। लेकिन एक बात जो इन लोगों के लिए थोड़ी अलग और खास बताई जाती है- इन्हें बिना सोचे-समझे दूसरों से हाथ नहीं मिलाना चाहिए।
हाथ क्यों नहीं मिलाना चाहिए?
अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वाले लोगों की ऊर्जा बहुत मजबूत होती है। जब ये किसी से हाथ मिलाते हैं, तो इनकी सकारात्मक ऊर्जा सामने वाले व्यक्ति तक जाती है। इससे उस व्यक्ति को फायदा होता है, लेकिन मूलांक 3 वाले लोग धीरे-धीरे अपनी ऊर्जा खोने लगते हैं। इसका असर इनके आत्मविश्वास और किस्मत पर भी पड़ सकता है।
यह हानिकारक हो सकता है
आमतौर पर हाथ मिलाना एक विनम्र तरीका माना जाता है, लेकिन मूलांक 3 वालों के लिए यह आदत हानिकारक हो सकती है। कई बार ऐसा होता है कि जीवन में अचानक ठहराव आ जाता है, मेहनत का नतीजा नहीं मिलता या आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है - इन सबके पीछे ऊर्जा का हस्तांतरण एक बड़ा कारण हो सकता है।
ओरा को कैसे सुरक्षित रखें
मूलांक 3 वालों का आभामंडल यानी ऊर्जा क्षेत्र बहुत मजबूत होता है। यही आभामंडल उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। इस आभामंडल की रक्षा करना जरूरी है। इसके लिए जब भी किसी से मिलें तो हाथ मिलाने की बजाय हाथ जोड़कर नमस्ते करें। अगर किसी स्थिति में हाथ मिलाना जरूरी हो जाए तो 'ॐ' या अपने इष्टदेव का नाम लेकर मन ही मन हाथ मिलाएं। इससे आपकी ऊर्जा सुरक्षित रहती है।
ध्यान रखें
थोड़ा सा आत्मसंयम और सावधानी मूलांक 3 वालों के लिए ढाल का काम करती है। अगर आप भी मूलांक 3 से जुड़े हैं तो अगली बार किसी से हाथ मिलाने से पहले थोड़ा रुकें - यह कदम आपकी किस्मत की दिशा बदल सकता है।