Mulank 4 Prediction: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है और यह अंक राहु ग्रह से संबंधित होता है।
Mulank 4 Prediction: जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 4 होता है और यह अंक राहु ग्रह से संबंधित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 वालों के लिए जून 2025 का महीना सेहत, प्रोफेशन, रिलेशनशिप और शिक्षा के लिए कैसा रहेगा। साथ ही हम कुछ खास उपाय बता रहे हैं जो आपके मूलांक के अनुसार आपको सुख, शांति और सफलता दिला सकते हैं। मूलांक 4 वालों के लिए जून 2025 का महीना कैसा रहेगा, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 4 वाले जातकों की सेहत
जून के महीने में आपको मानसिक उलझनों से थोड़ी राहत मिलेगी। एलर्जी, त्वचा संबंधी समस्याएं और नसों से जुड़ी समस्याएं आपको थोड़ी परेशान कर सकती हैं। खासकर जो लोग जिम जाते हैं या खेलकूद से जुड़े हैं।, तो ऐसे में उस व्यक्ति को थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है।
करियर और प्रोफेशन
प्रोफेशन की बात करें तो अगर ऑफिस में बॉस से आपका कोई विवाद चल रहा है तो जून के महीने में आपको इससे थोड़ी राहत मिलेगी। जून का महीना उन लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा जो कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं या शिक्षा, लेखन, पब्लिक डीलिंग से जुड़ा काम करना चाहते हैं। आत्मविश्वास के साथ बोलें, आपकी बातचीत का असर दिखेगा।
Trending Video
संबंध
जून के महीने में आपको अपने शब्दों पर नियंत्रण रखना होगा। कई बार आप बिना सोचे समझे कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिससे सामने वाले को ठेस पहुंच सकती है। बात करते समय अपने शब्दों पर संयम रखें और दूसरों की बात पहले ध्यान से सुनें, नहीं तो गलतफहमी और रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।
कैसा रहेगा साल 2025
साल 2025 की बात करें तो यह अंक 9 का साल है यानी मंगल का साल। राहु और मंगल के बीच टकराव के कारण रिश्तों में तनाव, संवादहीनता और गलतफहमियां होंगी। मूलांक 4 और अंक 9 की केमिस्ट्री थोड़ी टकराव वाली है। इसलिए इस साल आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।
रत्न और उपाय
आप गोमेद रत्न पहन सकते हैं। अगर करियर में बहुत रुकावटें आ रही हैं तो नीलम (शनि का रत्न) भी एक विकल्प हो सकता है, लेकिन इसे कुंडली के अनुसार ही पहनें।
घर के दक्षिण-पश्चिम कोने को अच्छे से साफ-सुथरा रखें और सक्रिय रखें।
अगर आपका घर दक्षिण दिशा में है तो मुख्य द्वार के सामने दर्पण लगाना शुभ रहेगा।