विज्ञापन
Home  astrology  numerology  mulank 4 girls of this number are pure at heart but still they speak ill behind their backs

Mulank 4 : दिल की साफ होती है इस मूलांक की लड़कियां, जानिए इनके स्वभाव और वैवाहिक जीवन

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mulank 4 : ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शास्त्रों के बारे में वर्णन किया गया है। उन्हीं शास्त्रों में अंक ज्योतिष आता है। इस शास्त्र में व्यक्ति के जन्म तिथि को देखकर उसके भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। जैसे यदि किसी महिला का जन्म किसी भी माह के 4, 13, 22 या 31 तिथि को होता है तो उस महिला का मूलांक 4 होता है।

Mulank 4
Mulank 4 : ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शास्त्रों के बारे में वर्णन किया गया है। उन्हीं शास्त्रों में अंक ज्योतिष आता है। इस शास्त्र में व्यक्ति के जन्म तिथि को देखकर उसके भविष्य के बारे में बताया जा सकता है। जैसे यदि किसी महिला का जन्म किसी भी माह के 4, 13, 22 या 31 तिथि को होता है तो उस महिला का मूलांक 4 होता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 का संबंध छाया ग्रह राहु ग्रह से माना जाता है। यह ग्रह जीवन में अचानक आने वाले बदलावों, चुनौतियों और गहराई से सोचने की प्रवृत्ति का प्रतीक होता है। 


 
Mulank 4
इस मूलांक की महिलाएं शांत और सरल दिखती हैं, लेकिन अंदर से बहुत मजबूत होती हैं। इनके जीवन में संघर्ष रहता है, लेकिन ये कभी हार नहीं मानती हैं। बता दें कि मूलांक 4 वाली महिलाएं बहुत ही जिम्मेदार होती हैं। इसके साथ ही ये प्रत्येक काम को पूरे मन से करती हैं। साथ ही साथ इन महिलाओं में नई चीजें सीखने और खुद को बेहतर साबित करने की लालसा होती है।

जब कोई इनके काम की तारीफ करता है तो ये बहुत खुश होती हैं, लेकिन आलोचना होने पर ये खुद में सुधार करने लगती हैं। इनमें निर्णय लेने की शक्ति बहुत तेज होती है और ये दूसरों पर निर्भर नहीं रहती हैं। तो आइए इस खबर में मूलांक 4 की महिलाओं के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

स्वभाव और सोच 

Mulank 4
मूलांक 4 की महिलाएं स्वभाव से थोड़ी जिद्दी होती हैं। ये अपने विचारों पर अडिग रहती हैं और दबाव में आकर फैसले नहीं लेती हैं। ये दूसरों की बात सुनती जरूर हैं लेकिन तभी सहमत होती हैं जब उन्हें सही लगता है। इनमें बचपन से ही एक अलग तरह का आत्मविश्वास होता है। ये छोटी उम्र से ही जिम्मेदारी लेना शुरू कर देती हैं। ये हर चीज के बारे में गंभीरता से सोचती हैं और जल्दी से फैसले लेती हैं।

रिश्तों में ईमानदारी

Mulank 4
इन महिलाओं का एक बड़ा गुण यह है कि ये रिश्तों को पूरे दिल से निभाती हैं। अगर ये किसी से दोस्ती करती हैं या प्यार करती हैं तो पूरी सच्चाई और वफ़ादारी से करती हैं। लेकिन अगर कोई इन्हें धोखा देता है तो ये उससे पूरी तरह से दूरी बना लेती हैं। चाहे वो रिश्ता कितना भी पुराना क्यों न हो। ये खुद तो सच्ची होती हैं, लेकिन सामने वाले से भी यही व्यवहार चाहती हैं।

पारिवारिक और वैवाहिक जीवन

Mulank 4
अंक 4 वाली महिलाओं का पारिवारिक जीवन आसान नहीं होता। बचपन में ही कुछ पारिवारिक तनाव या जिम्मेदारी इन पर आ जाती है। शादी के बाद भी इन्हें ससुराल में खुद को साबित करने में समय लगता है। ये बहुत मेहनती होती हैं, सबकी सेवा करती हैं, लेकिन चाहती हैं कि उनकी मेहनत की सराहना हो। अगर इन्हें ये सम्मान न मिले तो ये चुप नहीं बैठतीं।

अगर इनका जीवनसाथी इन्हें समझता है तो ये एक आदर्श पत्नी बनती हैं। ये अपने पति और बच्चों से बहुत प्यार करती हैं। ये अपने पति की हर छोटी-बड़ी बात का ख्याल रखती हैं, लेकिन अपने स्वाभिमान से समझौता नहीं करतीं। अगर पति की कोई गलती होती है, तो वे खुलकर कह देती हैं, चाहे उन्हें अच्छा लगे या न लगे।

करियर और आत्मनिर्भरता

Mulank 4
अंक 4 वाली महिलाएं पढ़ाई में तेज होती हैं और जीवन में जल्दी ही आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं। नौकरी हो या व्यवसाय, ये जो भी काम करती हैं, उसमें अपना सौ प्रतिशत देती हैं। इनके काम को देखकर लोग इनकी तारीफ करते हैं, लेकिन कुछ लोग इनसे ईर्ष्या भी करने लगते हैं। ऑफिस में पीठ पीछे इनकी चुगली होती है, काम में दखलंदाजी होती है, लेकिन ये हार नहीं मानतीं। इनकी एक खास बात होती है- ये किसी से उधार नहीं लेतीं और जरूरतमंदों की मदद करने से पीछे नहीं हटतीं। अगर कोई दुखी है, तो ये उसकी दिल से मदद करती हैं।

आध्यात्मिकता और मानसिक मजबूती

Mulank 4
राहु के प्रभाव के कारण ये महिलाएं थोड़ी ज्यादा गहरी सोच वाली होती हैं। जीवन में जब बहुत ज्यादा तनाव होता है, तो ये भगवान की ओर रुख करती हैं। पूजा-पाठ, ध्यान और मंत्र इनकी मानसिक शांति का साधन बनते हैं। धीरे-धीरे ये आध्यात्मिक रूप से काफी मजबूत हो जाती हैं।

जीवन के उतार-चढ़ाव

Mulank 4
इनके जीवन में सुख-दुख साथ-साथ चलते हैं। प्यार में धोखा हो या ससुराल में अनबन, ये हर मोड़ पर डटकर खड़ी रहती हैं। जब इनका परिवार बनता है और बच्चे होते हैं तो ये अपने बच्चों के लिए सब कुछ त्याग देती हैं। इन्हें दो संतान योग प्राप्त होते हैं, जिसमें पुत्र की विशेष भूमिका होती है।

यह भी पढ़ें- Mulank 6: इस मूलांक की लड़कियां नाराज होने पर नहीं करती हैं माफ, जानें इनकी पर्सनालिटी

यह भी पढ़ें- Numerology 9: इस मूलांक के पास कभी नहीं होती है पैसों की कमी, लेकिन होते हैं गुस्सैल और घमंडी

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel