विज्ञापन
Home  astrology  numerology  mulank 6 girls of this number do not forgive when they get angry know their personality

Mulank 6: इस मूलांक की लड़कियां नाराज होने पर नहीं करती हैं माफ, जानें इनकी पर्सनालिटी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mulank 6 Women Personality: जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है। इसके अलावा, यह लेख उन लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी है जिनका भाग्यांक 6 है।

Mulank 6
Mulank 6 Women Personality: जिन महिलाओं का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को होता है उनका मूलांक 6 होता है। मूलांक 6 का स्वामी शुक्र है। इसके अलावा, यह लेख उन लोगों के लिए भी बहुत उपयोगी है जिनका भाग्यांक 6 है। ये महिलाएं स्वभाव से बहुत भावुक और कोमल होती हैं। किसी का दुख देखकर ये जल्दी भावुक हो जाती हैं। 

इनकी आंखों में एक खास चमक और चेहरे पर एक स्वाभाविक आकर्षण होता है, जो इन्हें भीड़ में भी सबसे अलग बनाता है। ये महिलाएं अक्सर कला, संगीत, नृत्य और साहित्य में रुचि रखती हैं। इनके विचार बहुत संवेदनशील और प्रेम से भरे होते हैं। ये बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी बहुत खूबसूरत और बुद्धिमान होती हैं। तो आइए जानते हैं मूलांक 6 वाली महिलाओं के बारे में विस्तार से। 

प्यार में सच्ची, लेकिन होती है शर्मीली 

मूलांक 6 वाली महिलाएं शर्मीली होती हैं और अपने दिल की बात जल्दी किसी से शेयर नहीं करती हैं। अगर ये किसी से प्यार करती हैं तो वो प्यार बहुत गहरा, सच्चा और पवित्र होता है। ये अपनी भावनाओं को देर से व्यक्त करती हैं, इनकी कोमल मुस्कान और आंखों का आकर्षण इतना गहरा होता है कि सामने वाला व्यक्ति स्वतः ही इनकी ओर खिंचा चला आता है। ये प्यार को कभी हल्के में नहीं लेती हैं।

कौन हैं इनके सबसे बड़े दुश्मन?

अक्सर जिनके साथ इनका प्यार सफल नहीं होता, वही इनके सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं। ऐसे लोग ईर्ष्या के कारण उनकी छवि खराब करने या उनके खिलाफ अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं। लेकिन जब ये किसी से नाराज हो जाती हैं, तो उसे माफ करना इनके स्वभाव में नहीं होता। ये अपने सम्मान और रिश्तों को लेकर बहुत गंभीर होती हैं और बदनामी को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती हैं।

पति से प्यार, लेकिन बेवफाई पर सख्त रवैया

शादी के बाद ये अपने पति से बहुत प्यार करती हैं। लेकिन अगर पति किसी दूसरी महिला के करीब हो जाए, तो ये महिलाएं साफ और कड़े शब्दों में विरोध करती हैं। हालांकि, ये अपने रिश्ते को संभालती भी हैं और अपने पति को सुधार कर अपने साथ रखती हैं। ये अपने पति के प्रति समर्पित होती हैं, लेकिन भरोसा टूटने पर चुप नहीं रहती हैं।

सेवा भावना से भरपूर, फिर भी मिलती हैं उपेक्षित

अंक 6 वाली महिलाएं अपनी सास, ससुर, जेठ और पूरे परिवार की सेवा करती हैं, लेकिन फिर भी कई बार उन्हें सराहना नहीं मिलती। इसका कारण लोगों से ईर्ष्या या जलन होती है। फिर भी वे शांति से काम करती हैं और लड़ाई-झगड़ों से दूर रहती हैं। वे लड़ाई-झगड़ों से डरती नहीं हैं, बल्कि उनसे दूर रहना ही समझदारी समझती हैं। लेकिन जब पानी सिर से ऊपर हो जाता है, तो वे मुंहतोड़ जवाब भी देती हैं।

धार्मिक और परिवार के प्रति समर्पित

अंक 6 वाली महिलाएं धार्मिक और संस्कारी होती हैं। वे परिवार को एकजुट रखने में विश्वास रखती हैं और अपने बच्चों का पालन-पोषण पूरी निष्ठा और प्यार से करती हैं। उनके बच्चे आगे चलकर पढ़ाई में तेज और आज्ञाकारी बनते हैं, जिससे उनके माता-पिता का सम्मान बढ़ता है।

यह भी पढ़ें- Numerology 9: इस मूलांक के पास कभी नहीं होती है पैसों की कमी, लेकिन होते हैं गुस्सैल और घमंडी

यह भी पढ़ें- Mulank 8: मूलांक 8 वाले जातकों की ये है सफलता का सबसे बड़ा मंत्र, जानें आखिर लोग क्यों करते हैं पसंद


 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel