Money Plant: मनी प्लांट, जैसा कि इस पौधे के नाम से पता चलता है, इसे लगाने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और धन प्राप्ति के लिए मनी प्लांट लगाते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है
Money Plant: मनी प्लांट, जैसा कि इस पौधे के नाम से पता चलता है, इसे लगाने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने और धन प्राप्ति के लिए मनी प्लांट लगाते हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत होती है कि मनी प्लांट के फलने-फूलने के बाद भी घर में समृद्धि नहीं आ रही है। अगर आप भी इस समस्या से गुजर रहे हैं तो वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट लगाने के कुछ तरीके बताए गए हैं। जिन्हें करने से आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
दिशा का ध्यान रखें ( Disha Ka Rakhe Dhyan Rakhe )
मनी प्लांट को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा के बीच में लगाना चाहिए। इससे घर में समृद्धि आती है। इसे घर के अंदर ही लगाएं, बाहर नहीं। इससे पौधे की ग्रोथ बनी रहेगी। साथ ही पौधे से सूखी पत्तियां हटा देनी चाहिए।
शुक्रवार को करें ये उपाय ( Shukrvaar Ko Kare Ye Upay)
हर शुक्रवार को मनी प्लांट में कच्चा दूध पानी में मिलाकर चढ़ाएं। इससे धन की देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसके अलावा मनी प्लांट के निचले हिस्से में जड़ के पास लाल रिबन या धागा बांध दें। इससे धन की कमी की समस्या दूर होती है। सुबह उठकर करें ये काम सुबह जल्दी उठकर नहाने के बाद मनी प्लांट में दूध चढ़ाएं। इस उपाय को करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी और घर में धन की वर्षा होगी। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे धन तेजी से आकर्षित होता है। साथ ही मनी प्लांट की ग्रोथ भी बढ़ती है। कहा जाता है कि जैसे-जैसे मनी प्लांट बढ़ता है, व्यक्ति की आमदनी भी बढ़ती है। घर के लोगों को करियर में तेजी से तरक्की मिलती है।
Trending Video
इस बात का रखें ध्यान ( Is Baat Ka Rakhe Dhyan)
साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि मनी प्लांट की बेल हमेशा ऊपर की ओर जाए और नीचे की ओर बिखरी हुई न हो। इस तरह लगाएं पौधा घर में कभी भी सूखा हुआ मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए। इससे घर की तरक्की रुक जाती है और दरिद्रता आती है। इसे हमेशा मिट्टी के गमले या कांच की बोतल में लगाना चाहिए