विज्ञापन
Home  dharm  vrat  ram navami 2025 shubh muhurat aur sanyog what should be bought on ram navami day

Ram Navami 2025: रामनवमी के इस पावन दिन घर लाएं ये चीजें, बनी रहेगी भगवान राम की कृपा

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

Ram Navami 2025: चैत्र मास की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था।

Ram Navami 2025
Ram Navami 2025: चैत्र मास की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम भगवान विष्णु के 7वें अवतार थे, जिन्होंने रावण का वध करने के लिए धरती पर अवतार लिया था। चैत्र मास की प्रतिपदा से नवमी तक नवरात्रि भी मनाई जाती है। इन नौ दिनों में लोग देवी दुर्गा की पूजा भी करते हैं। आज 06 अप्रैल को राम नवमी का त्योहार मनाया जाएगा।

राम नवमी का शुभ मुहूर्त और संयोग

राम नवमी पर श्री राम पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06:42 बजे से 07:50 बजे तक रहेगा।  इस दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं। राम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, रवि योग और रवि पुष्य योग बन रहे हैं। इस दिन पूरे दिन खरीदारी के लिए भी शुभ मुहूर्त रहेगा। मान्यता है कि राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में कुछ चीजें खरीदने से भक्तों पर भगवान राम की कृपा बरसती है।

Kanya Pujan 2025: नवरात्रि में क्यों होता है कन्या पूजन? जानें इससे जुड़ी पौराणिक कथा और महत्व

Hanuman Ji Story: आखिर बजरंग बली ने क्यों धारण किया था शेर का रूप, जानें क्या है पौराणिक कथा

राम नवमी के दिन घर लाएं ये चीजें

- राम नवमी के दिन पूजा सामग्री, शुभ वस्तुएं, पीली वस्तुएं या सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप अपनी क्षमता के अनुसार इनमें से कोई भी चीज खरीद सकते हैं।

- राम नवमी के दिन अपने घर चांदी का हाथी लाएं। मान्यता है कि इससे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। ज्योतिष और वास्तु दोनों में चांदी से बना हाथी बहुत शुभ माना जाता है। इसे घर में रखने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है।

- रामनवमी के दिन श्री राम दरबार की तस्वीर खरीदना और लगाना भी बहुत शुभ होता है। मान्यता है कि घर के मंदिर में श्री राम दरबार स्थापित करने से घर में लोकतंत्र की भावना मजबूत होती है। इससे घर के सदस्यों में एक-दूसरे के प्रति सम्मान की भावना पैदा होती है और उनमें प्रेम बढ़ता है। इसे स्थापित करने के बाद घर के सभी सदस्यों को रोजाना इस श्री राम दरबार के दर्शन करने चाहिए। इसके अलावा इस दिन शुभ योग होने के कारण आप इस दिन वाहन, भूमि या भवन भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- 
Pitru Paksha 2025 Date: साल 2025 मे कब से शुरु होंगे पितृपक्ष, जानिए सही डेट
Vaman Jayanti Story: क्या है वामन जयंती की कहानी, जानें क्या है व्रत और अनुष्ठान

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel