विज्ञापन
Home  dharm  religious places  salasar balaji temple this only temple of hanuman ji with beard and moustache in india know story of this temp

Salasar Balaji Temple: भारत में यहां है दाढ़ी और मूंछ वाले हनुमान जी का एकमात्र मंदिर, जानें इस मंदिर की कहानी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Salasar Balaji Temple: सीकर और चूरू जिले की अंतिम सीमा पर स्थित सालासर धाम में बालाजी का चमत्कारी मंदिर है। यह राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहां बालाजी महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं।

Salasar Balaji Temple
Salasar Balaji Temple: सीकर और चूरू जिले की अंतिम सीमा पर स्थित सालासर धाम में बालाजी का चमत्कारी मंदिर है। यह राजस्थान के प्रमुख मंदिरों में से एक है। यहां बालाजी महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं। इस मंदिर की एक खास बात यह है कि यह दुनिया का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान हनुमान की दाढ़ी-मूंछ के रूप में पूजा की जाती है। बालाजी महाराज के इस मंदिर को लेकर कई मान्यताएं हैं।

हनुमान जन्मोत्सव पर यहां विशेष मेले का आयोजन होता है जिसमें देश-विदेश से भक्त आते हैं। भक्तों में मान्यता है कि विश्व प्रसिद्ध खाटूश्याम जी के दर्शन करने के बाद यदि कोई भक्त सालासर धाम स्थित बालाजी महाराज के दर्शन करता है तो उसकी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

भक्त को दर्शन देकर दिया था मंदिर बनवाने का आदेश

इस मंदिर की स्थापना 18वीं शताब्दी में मोहनदासजी महाराज ने की थी। बालाजी महाराज ने परम भक्त मोहनदासजी को स्वप्न में दर्शन दिए थे और उन्हें इस स्थान पर मंदिर बनवाने का आदेश दिया था। जिसके बाद वर्तमान में स्थित दाढ़ी-मूंछ वाली मूर्ति जमीन से अपने आप प्रकट हो गई। बालाजी के आदेशानुसार मोहनदासजी ने फिर सालासर गांव में मंदिर की स्थापना की, जो आज पूरे देश में प्रसिद्ध है।

भक्तों के कष्ट दूर होते हैं

भक्तों की मान्यता के अनुसार इस मंदिर में भूत-प्रेत बाधा और काले जादू से पीड़ित लोगों को मोक्ष मिलता है। ऐसा माना जाता है कि बालाजी महाराज अपने भक्तों की सभी समस्याओं का समाधान करते हैं। इस मंदिर में हर दिन हजारों भक्त दर्शन के लिए आते हैं, खासकर मंगलवार और शनिवार को यहां काफी भीड़ होती है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर-दूर तक फैली हुई है और इसे राजस्थान के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक माना जाता है। भक्तों का मानना है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर पूरी होती है, जिसके कारण यह मंदिर अन्य हनुमान मंदिरों से खास माना जाता है।

यह भी पढ़ें- Buddha Purnima 2025 Date: बुद्ध पूर्णिमा पर लगेगी पाताल की भद्रा, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व

यह भी पढ़ें- Shri Ram Temple: राजस्थान में स्थित है भगवान श्री राम का चमत्कारी मंदिर, दीवारों पर चित्रित है पूरी रामायण

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel