विज्ञापन
Home  dharm  religious places  shri ram temple miraculous lord shri ram is situated in district of rajasthan entire ramayana is painted on th

Shri Ram Temple: राजस्थान में स्थित है भगवान श्री राम का चमत्कारी मंदिर, दीवारों पर चित्रित है पूरी रामायण

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Shri Ram Temple: भारत में श्री राम जी के कई चमत्कारी मदिंर है। उन्हीं में से एक है राजस्थान के सीकर में स्थित है। राजस्थान के सीकर में इस मंदिर में होने वाले चमत्कारों के बारे में सुनकर हैरान हो जाते हैं।

Shri Ram Temple
Shri Ram Temple: भारत में श्री राम जी के कई चमत्कारी मदिंर है। उन्हीं में से एक है राजस्थान के सीकर में स्थित है। राजस्थान के सीकर में इस मंदिर में होने वाले चमत्कारों के बारे में सुनकर हैरान हो जाते हैं। इस मंदिर में दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं और सच्चे मन से भगवान श्री राम जी की पूजा करते हैं।  इस मंदिर में भगवान राम की बेहद खूबसूर मूर्ति विराजमान है। बता दें कि भगवान श्री राम के अलावा माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की भी मूर्तियां विराजमान हैं। यह मंदिर कई दशक पुराना है। इस मंदिर में हर रोज सुबह-शाम भक्तों की भारी भीड़ रहती है। 

मंदिर के पुजारी हर रोज भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का विशेष मनमोहन श्रृंगार करते हैं। इसके अलावा मंदिर के दरवाजे के ऊपर भगवान गणेश और रिद्धि सिद्धि के चित्र भी अंकित हैं। सीकर का यह मंदिर सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। रामनवमी पर यहां कई विशेष आयोजन होते हैं। 

दीवार पर चित्रित है पूरी रामायण

इस मंदिर की खास बात यह है कि मंदिर की दीवार के चारों तरफ चित्रों के माध्यम से पूरी रामायण का वर्णन किया गया है। रावण द्वारा सीता के हरण से लेकर रावण के वध तक के पूरे चित्र बनाए गए हैं। भगवान राम के इस मंदिर की नक्काशी और चित्रकारी अनोखे तरीके से की गई है। दीवार पर रामायण समेत सभी देवताओं के चित्र उभरे हुए हैं, इन्हें किसी पेंट या रंग से नहीं बनाया गया है, बल्कि इन्हें प्रसिद्ध कारीगरों द्वारा हाथ से तैयार किया गया है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में वार्षिक उत्सवों पर विशेष आयोजन किए जाते हैं।

उन्होंने मंदिर का निर्माण कराया

यह मंदिर सीकर के प्रमुख मंदिरों में से एक है। इस मंदिर में भगवान राम से जुड़े सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। आपको बता दें कि इस मंदिर में रामनवमी, कृष्ण जन्माष्टमी, शरद पूर्णिमा, शिवरात्रि और गंगा दशहरा के दिन विशेष तरह के आयोजन किए जाते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त इस मंदिर की सुबह और शाम की आरती में भाग लेता है उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही साथ भगवान श्री राम, माता सीता और हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- Jyeshtha Mah 2025: ज्येष्ठ माह में करें इन चीजों का दान होगी शुभ फल की प्राप्ति

यह भी पढ़ें- Pradosh Vrat Me Kya Khaye: प्रदोष व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? पढ़िए

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel