facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  jeevanjali ke manch par gunjege devi chitralekha ke prerak vichar navratra mein aadhyatmik charcha ki taiyari

Spiritual Event: 'जीवांजलि' के मंच पर गूंजेंगे देवी चित्रलेखा के प्रेरक विचार, आध्यात्मिक चर्चा की तैयारी पूरी

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Spiritual Discourse: मुरादाबाद में देवी चित्रलेखा के सुरों के साथ अध्यात्म और संगीत का अनूठा संगम होने जा रहा है। देवी चित्रलेखा के सत्र में शामिल होने के लिए जल्द से जल्द पंजीकरण करें और कार्यक्रम का हिस्सा बवकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।
 

Spiritual Event
Navratri Spiritual Event: अमर उजाला जीवांजलि "विचारों से बदलाव तक" के कार्यक्रम में लोकप्रिय प्रेरक और आध्यात्मिक वक्ता देवी चित्रलेखा के आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जीवांजलि में भजनांजलि के साथ ही आध्यात्मिक चर्चा में देवी चित्रलेखा की उपस्थिति को लेकर शहर में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। अमर उजाला व हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स की ओर से 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे से मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में आयोजित होने वाले सत्र में भजनों की बयार भी बहेगी। 

नवरात्र के पावन दिनों के बीच अध्यात्म पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में आप भी आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में सहभागिता के लिए पाठकों को आध्यात्मिक सत्र का पास प्राप्त करने के लिए अमर उजाला एप खोलना होगा। इसके मेन्यू विकल्प में जाकर इवेंट सेक्शन का चुनाव करना होगा। इसके बाद जीवांजलि कार्यक्रम मुरादाबाद को चुनकर अपने पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके अलावा पाठक कार्यक्रम के लिए निःशुल्क पास अमर उजाला के दिल्ली रोड स्थित कार्यालय व हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स, कांठ रोड पर भी सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक प्राप्त कर सकते हैं।

निधि गुप्ता मेकओवर स्टूडियो की निदेशक निधि गुप्ता का कहना है कि जीवांजलि "विचारों से बदलाव तक" का उद्देश्य निश्चित ही आज के समय में भौतिकता की चकाचौंध में भटके मानव को अध्यात्म के मार्ग के माध्यम से सही पथ प्रदर्शन करना है। अमर उजाला ने विगत वर्ष भी ऐसे ही आध्यात्मिक सत्र के माध्यम से अपने सामाजिक सरोकार को प्रदर्शित किया था।
 
Jeevanjali Event
बंसल ब्लिंग्स के निदेशक अभिषेक अग्रवाल कहते हैं कि भक्ति संगीत और प्रेरक विचारों का संगम मन में नई ऊर्जा भरता है। यह आयोजन हमें अपने भीतर झांकने, रिश्तों को समय देने और जीवन की छोटी खुशियों का महत्व समझने की प्रेरणा देगा। शहर में ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन होने चाहिए। 

गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल के निदेशक राजीव गोयल का कहना है कि नवरात्र में इस तरह की आध्यात्मिक परिचर्चा निश्चित ही अंतर्मन को उपासना से सीधे जोड़ने की दिशा में कार्य करती है। शहर को एक बार फिर अध्यात्म के संकल्प से सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करने का अवसर मिलेगा। 

कार्यक्रम के स्पिरिचुअल कंडक्टर

  • हरसहायमल श्यामलाल ज्वैलर्स कांठ रोड
  • डीएमआर हॉस्पिटल एंड डीएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सिविल लाइंस 
  • गोल्डन गेट ग्लोबल स्कूल, टीडीआई सिटी, 
  • बंसल ब्लिंग्स पीलीकोठी, 
  • शुभम नर्सिंग होम पीलीकोठी, 
  • आनंद कुमार प्यारेलाल ज्वैलर्स मंडी चौक, 
  • एनजीएम मेकओवर रामगंगा विहार
  • मानसरोवर नर्सिंग होम, मानसरोवर कॉलोनी

 
Jeevanjali Event

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।
  • बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। इसलिए प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।

कार्यक्रम का विवरण

  • तिथि: 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
  • समय: शाम 5:00 बजे
  • स्थान: पंचायत भवन, मुरादाबाद 
  • प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा
  • पंजीकरण: QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। 
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8938805525

Note- अमर उजाला की ऐप पर इवेंट सेक्शन पर जाकर अभी रजिस्टर करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं!
देवी चित्रलेखा जी
जानिए गुरूजी के बारे मेंदेवी चित्रलेखा जी

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel