facebook pixel
Neeraj K. Patel

Neeraj K. Patel

About

नीरज पटेल पिछले आठ वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उन्होंने 2017 में अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका (उत्तर प्रदेश) से की, जहां उन्होंने एसईओ एग्जीक्यूटिव के रूप में गूगल बेस्ड न्यूज ऑप्टिमाइजेशन, सोशल मीडिया मैनेजमेंट, अकाउंट्स और अन्य तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी संभाली।पत्रिका समूह में अपने पांच वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी हाइपर लोकल खबरें लिखीं। इसके बाद नीरज ने अपनी दूसरी पारी TV9 भारतवर्ष हिंदी डिजिटल के साथ सितंबर 2022 में शुरू की। यहां उन्होंने बिजनेस, यूटिलिटी, एंटरटेनमेंट और सब एडिटर के तौर पर धर्म-आध्यात्म सेक्शन की जिम्मेदारियां निभाईं, जिसके साथ उन्होंने प्रमोशन भी हासिल किया और सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत रहे।वर्तमान में नीरज पटेल अमर उजाला समूह के जीवांजलि में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे धर्म और अध्यात्म से संबंधित विषयों पर लेखन, एसईओ और यूट्यूब एसईओ एवं कंटेंट रणनीति की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। नीरज ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी (उत्तर प्रदेश) से गणित में स्नातक (B.Sc Mathematics) और जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) से पत्रकारिता में परास्नातक (M.A Journalism) की डिग्री प्राप्त की है। तकनीकी विषयों और नई डिजिटल विधाओं में उनकी विशेष रुचि है। वे किसी भी नई तकनीक या कार्य प्रणाली को शीघ्र सीखने में निपुण हैं और हमेशा कुछ नया सीखने में आनंद महसूस करते हैं।