facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  amar ujala jeevanjali devi chitralekha ji spiritual event in panchayat bhavan moradabad

Devi Chitralekha Event: मुरादाबाद में 14 अक्टूबर को होगा देवी चित्रलेखा का प्रेरणादायी सत्र, जल्द करें पंजीकरण

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Event In Moradabad: देवी चित्रलेखा जी का आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र 14 अक्टूबर 2026 को मुरादाबाद में आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोगों को आत्मविश्वास, संयम और अच्छे विचारों के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।
 

Event In Moradabad
Spiritual Event In Moradabad: अमर उजाला और हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स आपके लिए फिर लेकर आ रहे हैं विशेष आयोजन ‘जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक’। सफलता की दौड़ में जीवन का सुकून, रिश्तों की अहमियत और संस्कार कहीं पीछे न छूट जाएं, तो जीवन का संतुलन कैसे बनाए रखें। आधुनिक जीवन की इन्हीं चुनौतियों के बीच आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने का अवसर लेकर आ रहा है यह कार्यक्रम जीवांजलि। आज युवाओं को ऐसी प्रेरणा की आवश्यकता है, जो उन्हें आत्मविश्वास, संयम और अच्छे विचारों के साथ आगे बढ़ना सिखाए। अमर उजाला का जीवांजलि इसी दिशा में सराहनीय पहल है।

14 अक्टूबर को मुरादाबाद के पंचायत भवन में प्रख्यात आध्यात्मिक वक्ता एवं कथावाचिका देवी चित्रलेखा लोगों से संवाद करेंगी। कार्यक्रम शाम पांच बजे से शुरू होगा। जीवन में सफलता हासिल करने के साथ संस्कारों को बनाए रखना, रिश्तों को समय देना और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना आज की बड़ी जरूरत है। देवी चित्रलेखा अपने संवाद में सफलता, संस्कार, संतुलित जीवन और सकारात्मक बदलाव जैसे विषयों पर विचार साझा करेंगी। उनके प्रवचनों में आध्यात्मिक संदेशों के साथ जीवन से जुड़े प्रसंग और भक्ति संगीत भी शामिल होगा। आयोजन का उद्देश्य लोगों को आध्यात्मिक चिंतन के जरिए जीवन के सकारात्मक पहलुओं से जोड़ना है।
 
Jeevanjali Event

रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड को स्कैन करें

जीवन को देखने का सकारात्मक नजरिया विकसित करने और आध्यात्मिक विचारों से जुड़ने के लिए मुरादाबाद के लोगों के पास यह खास अवसर है। 14 अक्टूबर को शाम 5 बजे आयोजित ‘जीवांजलि : विचारों से बदलाव तक’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण करें। सफल पंजीकरण के बाद आपका ई-पास आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेज दिया जाएगा।

इन बातों का रखें खास ध्यान

  • प्रत्येक ई-पास केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य होगा।
  • कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश के समय मोबाइल में ई-पास या उसकी प्रिंट कॉपी दिखाना अनिवार्य होगा।
  • बिना वैध ई-पास किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सीमित सीटों के कारण प्रवेश 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगा। इसलिए प्रतिभागियों से अनुरोध है कि वे समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें।
 
Jeevanjali Event

जीवांजलि कार्यक्रम का उद्देश्य

अमर उजाला का जीवांजलि कार्यक्रम मुरादाबाद के लिए आध्यात्मिक प्रेरणा का सुंदर अवसर है। 14 अक्टूबर को पंचायत भवन में देवी चित्रलेखा जी की उपस्थिति लोगों को भक्ति, आत्मचिंतन और सकारात्मक जीवन की दिशा में प्रेरित करेगी। ऐसे आयोजन मन को शांति देने के साथ समाज में सद्भाव और मानवीय मूल्यों को मजबूत करते हैं।
 
Jeevanjali Event

कार्यक्रम का विवरण

  • कार्यक्रम: जीवांजलि - देवी चित्रलेखा जी का विशेष आध्यात्मिक एवं प्रेरणादायी सत्र
  • प्रस्तुतकर्ता: "हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स"
  • सहयोगी: हरसहायमल श्यामलाल ज्वेलर्स, कांठ रोड, डीएमआर हॉस्पिटल एवं डीएमआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस, सिविल लाइंस व अन्य सहयोगी संस्थान। 
  • तिथि: 14 अक्टूबर 2026 (बुधवार)
  • समय: शाम 5:00 बजे
  • स्थान: पंचायत भवन, मुरादाबाद 
  • प्रवेश: केवल ई-पास द्वारा
  • पंजीकरण: QR कोड को स्कैन कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें। 
  • अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: 8938805525
Note- अमर उजाला की ऐप पर इवेंट सेक्शन पर जाकर अभी रजिस्टर करें, क्योंकि सीटें सीमित हैं!
देवी चित्रलेखा जी
जानिए गुरूजी के बारे मेंदेवी चित्रलेखा जी

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel