facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  how to feed birds do not make these mistakes while feeding birds otherwise you to suffer huge losses

Pakshiyon ko Dana Kaise Dalen: पक्षियों को दाना डालते समय न करें ये गलतियां, वरना भुगतना पड़ेगा भारी नुकसान

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Chhat Par Pakshiyon ko Dana Kaise Dalen: पक्षियों को दाना डालना हमारे समाज में सेवा से जुड़ा काम माना जाता है। कई लोग इसे पुण्य मानते हैं और रोज सुबह छत पर अनाज डालते हैं। यह परंपरा न केवल मनुष्य और प्रकृति के बीच के रिश्ते को मजबूत करती है

Chhat Par Pakshiyon ko Dana Kaise Dalen
Chhat Par Pakshiyon ko Dana Kaise Dalen: पक्षियों को दाना डालना हमारे समाज में सेवा से जुड़ा काम माना जाता है। कई लोग इसे पुण्य मानते हैं और रोज सुबह छत पर अनाज डालते हैं। यह परंपरा न केवल मनुष्य और प्रकृति के बीच के रिश्ते को मजबूत करती है, बल्कि हमारे मन में संतुष्टि का भाव भी जगाती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ज्योतिष के हिसाब से यह आदत सही है या नहीं?

दरअसल, वैदिक ज्योतिष में घर का जो छत होता है उसका संबंध राहु ग्रह से होता है। इसके साथ ही पक्षियों का संबंध ग्रहों के राजकुमार बुध से होता है। यानी जब आप छत पर अनाज डालते हैं तो ऐसे में राहु और बुध का योग बनता है। यह योग हर किसी के लिए सही नहीं होता। खासकर जब व्यक्ति की कुंडली में ये ग्रह पहले से ही प्रभावित हों तो यह आदत कई तरह की परेशानियां खड़ी कर सकती है।

क्या हो सकता है असर?

रोजाना छत पर अनाज डालने से वहां गंदगी हो सकती है। पक्षी भी वहां गंदगी कर सकते हैं, जिससे छत पर नमी, दुर्गंध और गंदा वातावरण बनने लगता है। राहु का स्वभाव गुप्त और बेचैन माना जाता है और गंदगी इसके प्रभाव को और बढ़ा देती है। इससे व्यक्ति के जीवन में मानसिक बेचैनी, उलझन और कई बार आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। यह सब धीरे-धीरे होता है, लेकिन असर गहरा होता है।

नुकसान कब होता है?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपके घर की छत पर पहले से ही कबाड़ या टूटा-फूटा सामान या फिर गंदगी है और ऐसे में आप वहां पक्षियों के लिए दाना डालते हैं, तो इस ऐसे में आपकी स्थिति और भी खराब हो सकती है। ऐसा करने से राहु और शनि दोनों कमजोर होते हैं, जिससे जीवन में बाधाएं, कानूनी उलझनें और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आ सकती हैं।

क्या हमें पक्षियों को दाना नहीं डालना चाहिए?

ऐसा बिल्कुल नहीं है। पक्षियों को दाना डालना एक अच्छा काम है, लेकिन इसका तरीका और जगह सही होनी चाहिए। हमेशा साफ-सुथरी और सुरक्षित जगह चुनें। पार्क, मंदिर परिसर, मोहल्ले में खुली जगह जहां दूसरे लोग भी पक्षियों को दाना डालते हों, बेहतर है। यहां पक्षियों को सुरक्षा भी मिलती है और आपके कर्म का परिणाम भी सकारात्मक होता है।

अगर आप फ्लैट में रहते हैं तो क्या होगा?

आजकल ज्यादातर लोग अपार्टमेंट में रहते हैं, जहां छत तक पहुंच नहीं है या वहां पक्षियों को दाना डालना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में आप एक आसान व्यवस्था कर सकते हैं। खिड़की के बाहर एक मजबूत लकड़ी की डंडी फिट करें, जिस पर दो बर्तन लटकाए जा सकें। एक बर्तन में पानी और दूसरे में अनाज रखें। इस तरह घर में न तो गंदगी फैलेगी और न ही राहु का दुष्प्रभाव पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- Shani Jayanti 2025: बड़ा मंगल और शनि जयंती का होने वाला है अद्भुत संयोग, इस दिन जरूर करें ये उपाय

यह भी पढ़ें- Bada Mangal 3rd 2025: कब है तीसरा बड़ा मंगल? हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय; जानें पूजन विधि

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel