Shani Jayanti 2025: साल 2025 में शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। इस दिन मंगलवार है और ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। ऐसे में 27 मई को शनि जयंती और बड़ा मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है।
Shani Jayanti 2025: साल 2025 में शनि जयंती 27 मई को मनाई जाएगी। इस दिन मंगलवार है और ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। ऐसे में 27 मई को शनि जयंती और बड़ा मंगल का दुर्लभ संयोग बन रहा है। यही वजह है कि इस दिन को धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से काफी शक्तिशाली माना जाता है। अगर आप इस दिन कुछ उपाय करते हैं तो आपको शनिदेव और हनुमान जी की कृपा मिल सकती है। आज हम आपको इन उपायों के बारे में जानकारी देंगे।
बड़ा मंगल और शनि जयंती एक ही दिन
साल 2025 में तीसरा बड़ा मंगल और शनि जयंती एक ही दिन है, ऐसे में आप अपने जीवन की कई बाधाओं को दूर कर सकते हैं। हम सभी जानते हैं कि हनुमान जी की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इसलिए अगर आप 27 मई को कोई उपाय नहीं कर पा रहे हैं तो भी आपको हनुमान जी की पूजा जरूर करनी चाहिए।
वहीं अगर आप हनुमान जी और शनि देव से जुड़े उपाय करते हैं तो शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती, दशा, अंतर्दशा के बुरे प्रभाव खत्म हो सकते हैं। साथ ही कुंडली में मंगल की स्थिति भी मजबूत होती है। शनि देव और हनुमान जी की पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है और दुश्मनों पर भी विजय मिलती है। मान्यता है कि शनि देव को प्रसन्न करने के लिए नीचे दिए गए उपायों को कर सकते हैं।
हनुमान जी और शनि देव दोनों की विधि-विधान से पूजा करें
सुबह स्नान करके साफ लाल या पीले कपड़े पहनें।
सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें और फिर विधि-विधान से पूजा शुरू करें।
पूजा के दौरान हनुमान जी को चोला चढ़ाएं, आप सिंदूर और चमेली का तेल भी चढ़ा सकते हैं।
इस दिन हनुमान जी के मंत्र "ॐ ह्रं हनुमते नमः" का 108 बार जाप करने से आपके जीवन के सभी दुख और परेशानियां दूर हो सकती हैं।
हनुमान जी की पूजा करने के बाद आपको शनि देव को सरसों का तेल, काले तिल, नीले फूल चढ़ाने चाहिए। शनि जयंती पर पूजा के दौरान आप "ॐ शं शनैश्चराय नमः" मंत्र का जाप कर सकते हैं।
इन उपायों से प्रसन्न होंगे हनुमान जी और शनि देव शनिदेव
असहायों की मदद करने वालों, जरूरतमंदों को दान देने वालों से प्रसन्न होते हैं। इसलिए 27 मई को जरूरतमंदों को भोजन और वस्त्र दान करना चाहिए। संभव हो तो आप धन का दान भी कर सकते हैं। इस दिन काले कपड़े, काले चने, सरसों का तेल, लड्डू, लोहे का सामान आदि दान करने से भी आपको लाभ मिलेगा। 27 मई को बंदरों को गुड़ चना खिलाने से आपको हनुमान जी का आशीर्वाद मिलेगा।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि जयंती और बड़ा मंगल के दिन पशु-पक्षियों को रोटी खिलाने चाहिए। इसके साथ ही दान आदि भी करना चाहिए। मान्यता है कि जो जातक इन चीजों का दान करता है उन्हें हनुमान जी और शनि देव दोनों का आशीर्वाद मिलेगा। शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाने और उसकी परिक्रमा करने से आपको शनि देव के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। इस दिन हनुमान चालीसा और शनि स्तोत्र का पाठ करना शुभ साबित होगा। यह भी पढ़ें- Mysterious Kali Temple in Kalsi: इस मंदिर के काली मां ने दी थी पांडवों को जीत का वरदान, जानें क्या है रहस्य
यह भी पढ़ें- Nandeshwar Temple : इस स्थान पर नारद मुनि ने की थी तपस्या, अचानक प्रकट हुए थे भगवान शिव, जानें इतिहास