facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  global bhakti fest 2026 event in vedi hall expoin suites convention india expo centre mart greater noida

Global Bhakti Fest 2026 का 5 नवंबर को होगा भव्य आयोजन, ग्लोबल मंच पर गूंजेगी भारतीय भक्ति और संस्कृति

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
नीरज के. पटेल
सार

Spiritual Festival: महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में विशेष ध्यान साधना सत्र होगा। जिसका उद्देश्य भक्ति, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहुंचाने की तैयारी है।
 

Dhyan Sadhana
Dhyan Sadhana: ग्रेटर नोएडा में ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन का कर्टेन रेजर कार्यक्रम 5 नवंबर 2026, गुरुवार को आयोजित किया जाएगा। इस खास अवसर पर परम पूज्य श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव जी महाराज के दिव्य मार्गदर्शन में विशेष ध्यान साधना सत्र का आयोजन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से ग्लोबल भक्ति फेस्ट की परिकल्पना, उद्देश्य और व्यापक विजन को सामने रखा जाएगा।

जानें कहां होगा कार्यक्रम

ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 का कर्टेन रेजर कार्यक्रम गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगा। इसके लिए ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट के एक्सपोइन सुइट्स एंड कन्वेंशन के वेदी हॉल को चुना गया है। कार्यक्रम में आध्यात्मिक जगत से जुड़े लोगों, गणमान्य अतिथियों और मीडिया जगत के प्रतिनिधियों की मौजूदगी रहने की उम्मीद है।

इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण महामंडलेश्वर पूर्ण गुरु श्री करौली शंकर महादेव जी महाराज के मार्गदर्शन में होने वाला विशेष ध्यान साधना सत्र रहेगा। इसके जरिए लोगों को ध्यान, साधना और आध्यात्मिक चेतना के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का क्या है मकसद?

ग्लोबल भक्ति फेस्ट का उद्देश्य भक्ति और आध्यात्मिकता को वैश्विक पहचान दिलाना है। इस पहल के माध्यम से भक्ति संगीत, भारतीय आध्यात्मिक परंपराओं और देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने की परिकल्पना की गई है। आज के दौर में भारतीय संस्कृति, योग, ध्यान और आध्यात्मिक परंपराओं के प्रति दुनिया के अलग-अलग देशों में रुचि बढ़ रही है। 

आयोजन पर टिकीं सभी की निगाहें

ऐसे में यह आयोजन भारत की भक्ति परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दुनिया के सामने रखने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन सकता है। ग्लोबल भक्ति फेस्ट 2026 का यह कर्टेन रेज़र केवल एक कार्यक्रम की शुरुआत नहीं, बल्कि भक्ति, आध्यात्मिकता और भारतीय सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अब सभी की निगाहें 5 नवंबर को होने वाले इस विशेष आयोजन पर टिकी हैं। 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel