विज्ञापन
Home  dharm  ganga saptami 2025 shubh yoga what things should be donated on ganga saptami

Ganga Saptami 2025: गंगा सप्तमी पर करें इन चीजों का दान, सोने की तरह चमकेगी आपकी किस्मत

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
निधि
सार

गंगा सप्तमी 03 मई 2025 को है। यह दिन मोक्षदायिनी गंगा जी को समर्पित है। इस तिथि पर वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मां गंगा भगवान शिव की जटाओं में समाहित हुई थीं।

Ganga Saptami 2025
Ganga Saptami 2025 Daan Mahatva: गंगा सप्तमी 03 मई 2025 को है। यह दिन मोक्षदायिनी गंगा जी को समर्पित है। इस तिथि पर वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को मां गंगा भगवान शिव की जटाओं में समाहित हुई थीं। इसे गंगा जयंती भी कहा जाता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से दुख, संकट, रोग समाप्त होते हैं। इस साल गंगा सप्तमी के दिन त्रिपुष्कर योग, रवि योग जैसे कई शुभ योग भी बन रहे हैं। शास्त्रों के अनुसार गंगा सप्तमी पर कुछ खास चीजों का दान करने से किस्मत सोने की तरह चमकती है।

गंगा सप्तमी पर दान का महत्व (Ganga Saptami Daan Importance)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गंगा सप्तमी पर गंगा की पूजा करने से ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। गंगा की पूजा मोक्ष प्रदान करने वाली, अमोघ फलदायी मानी जाती है और इस दिन किया गया दान व्यक्ति को कई जन्मों के पुण्य के रूप में प्राप्त होता है।

Vaishakh Amavasya 2025: भगवान विष्णु को बेहद प्रिय है वैशाख मास, पढ़ें इसका महत्व और पौराणिक कथा

गंगा सप्तमी पर दान (What Should be donated on Ganga Saptami 2025)

10 सेर गेहूं - गंगा सप्तमी पर गंगा जल से स्नान करने के बाद ब्राह्मणों को दस सेर गेहूं दान करना चाहिए। मान्यता है कि इसके फलस्वरूप व्यक्ति को यश, सम्मान और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

जल दान का महत्व - गंगा सप्तमी का संबंध जल से है। जो लोग इस दिन जल दान करते हैं, उनके कई जन्मों के पाप धुल जाते हैं। तरक्की के रास्ते में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। ग्रहों के अशुभ प्रभाव उन पर असर नहीं करते।

सुहाग सामग्री - गंगा सप्तमी पर सुहागिन महिलाओं को बिंदी, कुमकुम, मेहंदी, बिछिया, चूड़ियां, कपड़े आदि सुहाग सामग्री दान करें। कहते हैं कि इससे अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। पति की आयु लंबी होती है।

Vaishakh Month 2025 Upay: वैशाख महीने में करें पैसों से जुड़े ये खास उपाय, नहीं होगी आर्थिक तंगी

सत्तू - गंगा सप्तमी वैशाख में पड़ती है, इस महीने में गर्मी बहुत तेज होती है। ऐसे में इस पावन दिन जरूरतमंदों को सत्तू दान करें। सत्तू का दान और उसका सेवन व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति को मजबूत कर सकता है, जिससे व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।


फल - गंगा सप्तमी के दिन राह चलते लोगों को तरबूज-खब्बूज-आम जैसे मौसमी फल दान करने चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति को खोया हुआ धन, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि वापस मिलती है।

यह भी पढ़ें:-

Vaishakh Darsh Amavasya 2025: दर्श अमावस्या पर बनेंगे 4 महासंयोग, पूजा करने से मिलेंगे कई गुना फल

Vaishakh Amavasya 2025: वैशाख अमावस्या पर इस नियम से जलाएं पितरों के लिए दीपक

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel