facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  bhajan›  lord shiva bhajan dam dam damru bajana hoga bhole meri kutiya mein ana hoga bhajan lyrics in hindi

डम-डम डमरू बजाना होगा, भोले मेरी कुटिया में आना होगा।। Dam Dam Damru Bajana Hoga Bhole Meri Kutiya Me Ana Hoga

जीवांजलि, धर्म डेस्कPublished by:
Shakshi
सार

Dam Dam Damru Bajana Hoga: डम-डम डमरू बजाना होगा, भोले मेरी कुटिया में आना होगा। ये भगवान शिवजी का भजन है, जिसे आप पूजा करने के दौरान गा या सुन सकते हैं।

Lord Shiva Bhajan

।। शिवजी भजन - Lord Shiva Bhajan ।।

डम-डम डमरू बजाना होगा
(Dam Dam Damru Bajana Hoga)


डम -डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम बेल पत्ते लायेंगे
वही बेल हम भोले को चढ़ायेंगे

थाली में फुल और चन्दन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम -डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम गंगा जल लायेंगे
वही गंगाजल हम भोले को चढ़ायेंगे
फिर तो भजन और किर्तन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम- डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम गंगा रेत लायेंगे
वही गंगा रेत हम शिवलिंग बनायेगे

फिर तो भोले का अभिनन्दन होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम- डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा

सावन के महीने में हम भांग धतुरा लायेंगे
वही भांग धतुरा हम भोले को चढ़ाएंगे
फिर तो भोले को भोग लगाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा

डम -डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
सावन के महीने में हम कांवड़ लेके आयेंगे
कांवड़ लेके आयेंगे हम भोले को मनाएंगे

फिर तो चरणामृत हमको मिलेगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा
डम- डम डमरू बजाना होगा
भोले मेरी कुटिया में आना होगा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel