विज्ञापन
Home  dharm  vaishakh month 2025 upay do these special remedies related to money there be no financial crisis

Vaishakh Month 2025 Upay: वैशाख महीने में करें पैसों से जुड़े ये खास उपाय, नहीं होगी आर्थिक तंगी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Vaishakh Month 2025 Upay: हिंदू धर्म में वैशाख माह को बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का प्रावधान है।  

Vaishakh Month 2025 Upay
Vaishakh Month 2025 Upay: हिंदू धर्म में वैशाख माह को बहुत ही पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का प्रावधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वैशाख माह में सच्चे मन से की गई पूजा, दान, तप और जप से न केवल मोक्ष की प्राप्ति होती है बल्कि मनुष्य के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति भी आती है। 

आपको बता दें कि, माता लक्ष्मी को कई चीजें प्रिय हैं। जिनमें से एक है नारियल। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि वैशाख माह में नारियल से जुड़े कुछ सरल और कारगर उपाय किए जाएं तो व्यक्ति को आर्थिक लाभ मिलता है और घर की परेशानियां भी दूर होती हैं। साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस पावन माह में कौन से खास उपाय करने से लाभ मिल सकता है। 

घर में नहीं टिकता पैसा तो करें ये उपाय 

अगर आपके पास पैसा नहीं टिकता और आप अपनी आय से अधिक खर्च करते हैं तो शुक्रवार के दिन स्नान के बाद लाल वस्त्र धारण करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में उन्हें छिलका युक्त नारियल, कमल का फूल, सफेद कपड़ा, दही और सफेद मिठाई अर्पित करें। फिर उस नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर किसी ऐसी जगह रखें जहां कोई उसे देख न सके। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए

यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा है तो ऐसे में आपको वैशाख के महीने में एक नारियल लेना होगा, उस पर काजल का तिलक लगाएं। फिर उस नारियल को घर के हर कोने में घुमाएं और बाद में किसी नदी में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से घर से नकारात्मकता दूर होती है। इसके साथ ही परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है।

कुंडली से कैसे दूर करें राहु-केतु दोष 

अगर आपकी कुंडली में राहु-केतु दोष है तो नारियल का यह टोटका बहुत कारगर माना जाता है। शनिवार के दिन एक नारियल को बीच से दो भागों में बांट लें और उसमें चीनी भर दें। फिर किसी सुनसान जगह पर जाकर उसे जमीन में गाड़ दें। मान्यता है कि जैसे-जैसे मिट्टी में रहने वाले कीड़े इसे खाते हैं, ग्रह दोष कम होने लगता है।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर क्यों बिना मुहूर्त के हो सकते हैं शुभ कार्य, जानिए इस तिथि का पौराणिक महत्व

यह भी पढ़ें- Vaishakh Purnima Upay: वैशाख पूर्णिमा के दिन करें बस ये खास उपाय, भगवान विष्णु की बरसेगी कृपा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel