facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  numerology  numerology predictions mulank 2 people with radix very rich in financial matters

Numerology Predictions Mulank 2: इन मूलांक वाले जातक आर्थिक मामले में खूब होते हैं धनी

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Numerology Predictions Mulank 2: जिस तरह वैदिक ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष भी जीवन की गहराइयों को समझने में सहायक है।

Numerology Predictions
Numerology Predictions Mulank 2: जिस तरह वैदिक ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर व्यक्ति के भविष्य का अनुमान लगाया जाता है, उसी तरह अंक ज्योतिष भी जीवन की गहराइयों को समझने में सहायक है। अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जीवन में उसकी जन्म तिथि का विशेष महत्व होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी के आधार पर मूलांक निर्धारित होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आइए जानते हैं मूलांक 2 वाले लोगों में क्या गुण और दोष होते हैं।

मूलांक 2 वाले लोगों के खास गुण

बौद्धिक और चतुर - अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 2 वाले लोग बेहद बुद्धिमान होते हैं। इनका बौद्धिक स्तर ऊंचा होता है और ये मानसिक कार्यों में सफलता प्राप्त करते हैं। इनकी सोचने-समझने की क्षमता गहरी होती है, जिसके कारण इन्हें दूसरों की तुलना में अधिक सम्मान मिलता है। सबसे बड़ी खासियत यह है कि विपरीत परिस्थितियों में भी ये धैर्य बनाए रखते हैं और घबराते नहीं हैं।

धन संचय में कुशल - मूलांक 2 वाले लोग आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं। ये धन संचय करने में कुशल होते हैं और नौकरी ही नहीं बल्कि व्यापार में भी सफलता प्राप्त करते हैं। इसके अलावा ये संगीत, गायन, लेखन और कला जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में भी अच्छा नाम कमाते हैं।

मूलांक 2 वाले लोगों का करियर कैसा होता है?

मूलांक 2 वाले लोगों की आकर्षक छवि और मधुर वाणी उन्हें राजनीति में सफल बना सकती है। साथ ही जिनका कार्यक्षेत्र रचनात्मकता से जुड़ा होता है। इसके अलावा ये लोकप्रियता और प्रसिद्धि पाने में सफल होते हैं।

चुनौतियां और कमजोरियां

आत्मविश्वास की कमी - मूलांक 2 वाले कुछ लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है। ये जल्दी से निर्णय नहीं ले पाते और किसी बात पर सहमत होने में समय लगाते हैं। कई बार इनका स्वभाव परिवर्तनशील हो जाता है, जिसके कारण एकाग्रता की कमी होती है।

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए शुभ तिथियां और दिन

मूलांक 2 वाले लोगों के लिए 2, 11, 20 और 29 तारीखें बेहद शुभ मानी जाती हैं। ऐसे में अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करने की योजना बना रहे हैं तो इन तिथियों का चुनाव आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

मूलांक 2 का निर्धारण कैसे होता है?

अंक ज्योतिष के अनुसार किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है। इस मूलांक में जन्मे लोग स्वभाव से बहुत शांत और सौम्य होते हैं। ये न केवल शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी सुंदर होते हैं और इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये सुंदर चीजों और लोगों की ओर आकर्षित होने में रुचि रखते हैं।

यह भी पढ़ें- Jyotish Mahakumbh Mahotsav: ज्योतिष से जोड़ना हम सबकी की जिम्मेदारी, दुनिया को बदलने की ताकत रखता है 9 नंबर

यह भी पढ़ें- Most Powerful Numbers: इस तिथि पर जन्मे लोग होते हैं पावरफूल, धन-दौलत के मामले में होते हैं धनी

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel