Jyotish Mahakumbh Mahotsav: ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव का तीसरा सत्र शुरू हो गया है। इस सत्र में नीलिमा जोशी और चेतना कालरा मौजूद है। चेतना कलरा एक टैरो कार्ड रीडर है और नीलिमा जोशी अंक ज्योतिष विशेषज्ञ है।
Jyotish Mahakumbh Mahotsav: ज्योतिष महाकुंभ महोत्सव का तीसरा सत्र शुरू हो गया है। इस सत्र में नीलिमा जोशी और चेतना कालरा मौजूद है। चेतना कलरा एक टैरो कार्ड रीडर है और नीलिमा जोशी अंक ज्योतिष विशेषज्ञ है। इस सत्र में दोनों लोगों व्यक्ति के जीवन से संबंधित सारी चीजें बता रही हैं।
उपाय के लिए जरूरी है मूलांक
ज्योतिषी नीलिमा जोशी ने कहा कि वे व्यक्ति के मूलांक को देखकर समाधान देती हैं। आजकल जहां भी देखो, समस्याओं का समाधान बताया जाता है, लेकिन हमेशा यह देखना चाहिए कि समाधान कौन दे रहा है।
अंक 9 है खास- ज्योतिषी नीलिमा जोशी
ज्योतिषी नीलिमा जोशी ने कहा कि भविष्य जानने के लिए अपनी जन्मतिथि जानना बहुत जरूरी है। इस दौरान उन्होंने कहा कि 9 ऐसा अंक है जो दुनिया बदलने की ताकत रखता है।
फोन नंबर का जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
ज्योतिषाचार्य नीलिमा जोशी ने बताया कि जीवन में आपका फोन नंबर बहुत खास होता है, इसके आधार पर कई शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दौरान उन्होंने नाम के बारे में बताया कि आपके नाम की पूरी स्पेलिंग का आप पर प्रभाव पड़ता है। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव से गुजर रहे हैं, उन्हें यह उपाय जरूर करना चाहिए।
'वायरल टिप्स से कोई फायदा नहीं होगा'
ज्योतिष विशेषज्ञ चेतना कालरा ने कहा कि अगर युवा ज्योतिष से नहीं जुड़ रहे हैं तो यह हमारी जिम्मेदारी है। सही ज्योतिषी की पहचान करना मुश्किल है। सवाल पूछने वाला ही तय करता है कि उसे अपने सवालों का सही जवाब मिला या नहीं। इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हजारों ज्योतिष टिप्स से आपको कोई फायदा नहीं होगा। कौन टिप्स बता रहा है, कैसे बता रहा है, क्या देख रहा है, यही मायने रखता है। टैरो कार्ड की दो दिवसीय कक्षाएं लग रही हैं और लोग टैरो कार्ड रीडर बन रहे हैं। इन विद्याओं को पूरी तरह सीखने के लिए एक जीवन भी काफी नहीं है।
क्यों करना जरूरी है शादी से पहले कुंडली मिलान
ज्योतिषाचार्य नीलिमा जोशी ने बताया कि विवाह से पहले कुंडली मिलान से व्यक्ति के ग्रहों का पता चलता है, जिससे व्यक्ति का व्यवहार और गुण निर्धारित होते हैं। अगर कुंडली मिलान न हो तो कई बार परेशानियां भी आती हैं।