विज्ञापन
Home  astrology  vastu  astro tips if there are obstacles in happiness of children then definitely try these astrological remedies hou

Astro Tips: संतान सुख में आ रही हैं बाधाएं, तो जरूर करें ये ज्योतिषीय उपाय, घर में गूंजेगी किलकारियां

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Astro Tips:  हर शादीशुदा जोड़ा अपने घर में संतान सुख पाने का सपना देखता है। जब महीनों और सालों बीत जाते हैं और संतान सुख प्राप्त नहीं होता तो चिंता, तनाव और निराशा घर कर जाती है। कई बार मेडिकल टेस्ट भी कारण नहीं बता पाते और ऐसे में लोग उम्मीद लेकर ज्योतिष की ओर रुख करते हैं।

Astro Tips
Astro Tips:  हर शादीशुदा जोड़ा अपने घर में संतान सुख पाने का सपना देखता है। जब महीनों और सालों बीत जाते हैं और संतान सुख प्राप्त नहीं होता तो चिंता, तनाव और निराशा घर कर जाती है। कई बार मेडिकल टेस्ट भी कारण नहीं बता पाते और ऐसे में लोग उम्मीद लेकर ज्योतिष की ओर रुख करते हैं। ज्योतिष के अनुसार कई बार संतान सुख में ग्रहों की बाधा भी बड़ी वजह होती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हर समस्या सिर्फ ग्रहों से जुड़ी होती है।

 
Astro Tips
हमारी दिनचर्या, खान-पान, रिश्तों में तनाव और मानसिक स्थिति भी संतान सुख में देरी का अहम कारण बनती है। इसलिए सबसे पहले जरूरी है कि पति-पत्नी एक-दूसरे से खुलकर बात करें, डॉक्टरी सलाह लें और फिर ज्योतिषीय उपाय समझें। ध्यान रखें कि सिर्फ पूजा-पाठ से चमत्कार नहीं होगा, अगर आप धूम्रपान करते हैं, शराब पीते हैं, तनाव में रहते हैं या असंतुलित जीवनशैली जीते हैं तो कोई उपाय काम नहीं करेगा। तो चलिए अब बात करते हैं ज्योतिषीय उपाय की।

कुंडली संतान योग के बारे में कैसे बताती है?

Astro Tips
ज्योतिष में पंचम भाव को संतान का भाव कहा जाता है। यदि इस भाव में राहु, केतु या शनि जैसे ग्रह हों या गुरु (बृहस्पति) ग्रह कमजोर हो तो संतान प्राप्ति में बाधा आती है। सप्तम भाव विवाह और गर्भधारण का भाव है, यदि इसमें दोष हो तो गर्भधारण में कठिनाई होती है। एकादश भाव इच्छा पूर्ति का भाव है, इसकी स्थिति भी संतान से संबंधित होती है।

 
Astro Tips
बृहस्पति ग्रह को संतान का मुख्य कारक माना जाता है। यदि यह ग्रह नीच राशि में हो, अस्त हो या राहु-केतु के प्रभाव में हो तो संतान में देरी या बार-बार गर्भपात जैसी समस्याएं होती हैं। इसके अलावा शुक्र और चंद्रमा भी पुरुष और महिला दोनों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को दर्शाते हैं। इनकी कमजोरी भी गर्भधारण में बाधा डाल सकती है।

क्या केवल ग्रह ही जिम्मेदार हैं?

Astro Tips
केवल ग्रहों को दोष देना सही नहीं है। ज्योतिष भी मानता है कि पिछले जन्म के कर्म, वर्तमान जीवन में पति-पत्नी के रिश्ते, घर का माहौल, मानसिक तनाव और जीवनशैली का संतान सुख पर सीधा प्रभाव पड़ता है। अगर दंपत्ति के बीच प्रेम न हो, संवादहीनता हो या आपसी समझ कमजोर हो तो कुंडली की शांति भी तुरंत असर नहीं कर पाती। इसलिए सबसे पहले आपसी तालमेल को मजबूत करना जरूरी है।

पितृ दोष और नाड़ी दोष की भूमिका

Astro Tips
कई बार कुंडली मिलान के दौरान नाड़ी दोष को नजरअंदाज कर दिया जाता है। यह दोष संतान सुख में बड़ी बाधा उत्पन्न कर सकता है। इसी तरह, जब पूर्वजों की आत्मा को शांति नहीं मिलती है तो पितृ दोष बनता है - जैसे समय पर श्राद्ध, तर्पण या दान न किया जाए। यह भी संतान सुख में बाधा बनता है।

संतान प्राप्ति के सरल और कारगर उपाय

Astro Tips
1. गुरुवार का व्रत रखें - बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए गुरुवार का व्रत रखें, पीले कपड़े पहनें और चने की दाल, केला, हल्दी आदि पीली चीजें दान करें।

2. गाय की सेवा करें - रोज सुबह गाय को रोटी, गुड़ या हरा चारा खिलाएं। यह उपाय खासकर उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिनके माता-पिता अब जीवित नहीं हैं।

3. पितरों का तर्पण करें - अमावस्या या पितृ पक्ष के दौरान जल, तिल और अन्न से तर्पण करें। इससे पितृ दोष शांत होता है और संतान संबंधी बाधाएं कम होती हैं।

4. भगवान कृष्ण की पूजा करें - प्रतिदिन 108 बार ओम क्लीं कृष्णाय नमः मंत्र का जाप करें। साथ ही घर में पूजा स्थल पर राधा-कृष्ण की तस्वीर रखें।

5. सूर्य को जल चढ़ाएं - प्रतिदिन सुबह तांबे के बर्तन में जल, रोली और चावल डालकर सूर्य को जल चढ़ाएं। यह उपाय शरीर और मन को ऊर्जा देता है और ग्रहों की स्थिति को मजबूत करता है।

यह भी पढ़ें- How To Worship Lord Shiva At Home: क्या हम घर में शिव प्रतिमा रख सकते है? जानिए वास्तु नियम

यह भी पढ़ें- Vastu Tips Related To Car Dashboard: कार के डैशबोर्ड पर कौन सी भगवान की मूर्ति रखनी चाहिए?

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel