Mulank Five People: अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक के अंकों का उल्लेख मिलता है। इन अंकों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। वहीं आपको बता दें कि अक्सर लोगों को लगता है कि कुछ अंक उनके लिए सकारात्मक हैं तो कुछ नकारात्मक।
Mulank Five People: अंक ज्योतिष में 1 से लेकर 9 तक के अंकों का उल्लेख मिलता है। इन अंकों का संबंध अलग-अलग ग्रहों से होता है। वहीं आपको बता दें कि अक्सर लोगों को लगता है कि कुछ अंक उनके लिए सकारात्मक हैं तो कुछ नकारात्मक। इसी के अनुसार वे अपना मोबाइल नंबर और अपनी बाइक, कार का नंबर भी चुनते हैं।
आपको बता दें कि अंक ज्योतिष में बुध को अंक 5 का स्वामी माना जाता है। हिंदू ज्योतिष में बुध को बुद्धि, तर्क, संचार, गणित, चतुराई और मित्र का कारक माना जाता है। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन जातकों का जन्म किसी भी माह के 5, 1 या 23 तारीख को होती है उस व्यक्ति का मूलांक 5 होता है। इस जन्म तारीख से जुड़े लोग व्यापार में अच्छा नाम कमाते हैं। साथ ही ये लोग दूरदर्शी और बुद्धिमान होते हैं। आइए जानते हैं इन मूल अंकों से जुड़ी और खास बातें…
ये बनते हैं सफल बिजनेसमैन और धनवान
अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का मूल अंक 5 होता है। वे लोग सफल बिजनेसमैन होते हैं। ये लोग दूरदर्शी सोच रखते हैं। साथ ही ये व्यापार में सही तरीके से पैसा लगाते हैं। ये लोग व्यापार में अपने दिमाग का इस्तेमाल करके खूब पैसा कमाते हैं। ये लोग किसी भी चीज को पाने के लिए पूरी तरह से दृढ़ निश्चयी होते हैं और अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते। ये लोग बहुत अमीर होते हैं। ये लोग व्यापार में जोखिम उठाने में माहिर होते हैं।