facebook pixel
विज्ञापन
Home  dharm  akshaya tritiya 2025 a wonderful combination of planets is being formed after 40 years he luck of these 6 zodi

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर 40 साल बाद बन रहा है ग्रहों का अद्भुत संयोग, इन राशियों की खुलेगी किस्मत

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Akshaya Tritiya 2025 Shubh Yog: अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, जो हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल बुधवार को है। 

Akshaya Tritiya 2025
Akshaya Tritiya 2025 Shubh Yog: अक्षय तृतीया को आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है, जो हर साल वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 30 अप्रैल बुधवार को है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार 40 साल बाद अक्षय तृतीया के मौके पर 3 बड़े ग्रहों का अद्भुत संयोग बन रहा है। सूर्य, शुक्र और चंद्रमा अपनी उच्च राशि में आकर उच्च योग बना रहे हैं, वहीं रोहिणी नक्षत्र स्वर्ण योग बना रहा है। जो 6 राशियों के लिए शुभ रहने की उम्मीद है। आइए जानते हैं अक्षय तृतीया पर बनने वाले योग, मुहूर्त और 6 राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभावों के बारे में।

अक्षय तृतीया 2025 पर बनेगा स्वर्ण योग

इस साल अक्षय तृतीया के दिन स्वर्ण योग बन रहा है। शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया के मौके पर रोहिणी नक्षत्र मौजूद होने पर यह संयोग स्वर्ण योग के साथ बनता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल यानी 2025 में अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन शाम 5:50 बजे तक स्वर्ण योग बना है। इसके साथ ही अक्षय तृतीया के दिन रवि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है, जिसके वजह से अक्षय तृतीया का पर्व बेहद खास बन गया है।

अक्षय तृतीया पर बन रहा है 40 साल बाद ग्रहों का अद्भुत संयोग

पंचांग के अनुसार इस बार अक्षय तृतीया पर 40 साल बाद 3 ग्रहों सूर्य, शुक्र और चंद्रमा का अद्भुत संयोग बन रहा है। सूर्य देव मेष राशि में, चंद्रमा वृषभ राशि में और शुक्र मीन राशि में उच्च राशि में रहेंगे।

रोहिणी नक्षत्र की अक्षय तृतीया शुभ होती है

शास्त्रों के अनुसार अक्षय तृतीया अगर रोहिणी नक्षत्र में हो तो इसे शुभ माना जाता है। इसमें दुष्टों का नाश होता है और किसानों को लाभ होता है। ऐसे संयोग में धान की अच्छी फसल होती है।

अक्षय तृतीया 2025 शुभ मुहूर्त

अक्षय तृतीया पर वृषभ लग्न सुबह 4 बजे से 6:19 बजे तक, सिंह लग्न सुबह 10:51 बजे से दोपहर 1:05 बजे तक तथा वृश्चिक लग्न शाम 5:34 बजे से 7:51 बजे तक तथा स्थिर कुंभ लग्न रात 11:44 बजे से 1 बजे तक है। इन 4 शुभ मुहूर्त में कोई भी शुभ कार्य करें तो वह अत्यंत फलदायी होगा।

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदें, धन-धान्य में वृद्धि होगी

भविष्य पुराण में बताया गया है कि जो लोग अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते हैं, उनके धन-धान्य में वृद्धि होती है।

किस राशि वालों के लिए अक्षय तृतीया शुभ है

मेष राशि वालों को प्रसिद्धि मिलेगी।

वृष और कर्क राशि वालों को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी तथा वे अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

सिंह राशि वालों के लिए धन-धान्य में वृद्धि होगी।

तुला और धनु राशि वाले लोगों के लिए सर्वसिद्धि योग बन रहा है, जिसके कारण आपके कार्य सफल साबित होंगे।

यह भी पढ़ें- Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर घर के इन स्थानों पर जलाएं दीपक, घर में बनी रहेगी बरकत

यह भी पढ़ें- Chardham Yatra 2025: आखिर यमुनोत्री से ही शुरू होती है चारधाम की यात्रा, जानें इसके पीछे का कारण

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel