facebook pixel
विज्ञापन
Home  astrology  numerology  mulank 5 and 6 people of this number millionaires from birth goddess lakshmi showers her blessings all time

Mulank 5 and 6: इस मूलांक के लोग जन्म से ही होते हैं करोड़पति, हर समय बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mulank 5 and 6: कई बार कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बचपन से ही बहुत अमीर पैदा होते हैं या फिर अगर झोपड़ी में भी पैदा हुए हैं तो कुछ ही सालों में करोड़पति बन जाते हैं और आगे चलकर खूब धन कमाते हैं।

Mulank 5 and 6
Mulank 5 and 6: कई बार कुछ लोग ऐसे होते हैं जो बचपन से ही बहुत अमीर पैदा होते हैं या फिर अगर झोपड़ी में भी पैदा हुए हैं तो कुछ ही सालों में करोड़पति बन जाते हैं और आगे चलकर खूब धन कमाते हैं। दरअसल जिस व्यक्ति का मूलांक 5 और भाग्यांक 6 होता है उन पर लक्ष्मी जी विशेष मेहरबान होती हैं। अंकशास्त्री बताते हैं कि लक्ष्मी जी इन दोनों ही अंकों पर विशेष मेहरबान होती हैं। 

ऐसे में अगर इन दोनों अंकों वाला व्यक्ति झोपड़ी में भी पैदा हुआ है तो वह आगे चलकर खूब धन कमाएगा ही। कुछ नहीं तो लखपति तो बनेगा ही और अगर लखपति पैदा हुआ है तो करोड़पति भी बनेगा और अगर करोड़पति पैदा हुआ है तो अरबपति भी बनेगा लेकिन आगे चलकर जीवन में खूब धन कमाएगा। इनमें कई ऐसे लोग भी हैं जो जन्म से ही बहुत अमीर पैदा होते हैं। 

5 मूलांक होते हैं भाग्यशाली

दरअसल 5 और 6 मूलांक और भाग्यांक वाले व्यक्ति किस्मत के बहुत ही भाग्यशाली होते हैं। अंकशास्त्री ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक अंक की अपनी तरंगें होती हैं। इसके साथ ही हर अंक का अपना एक देवता होता है। ऐसे में मूलांक 5 और 6 वाले जातकों के अंदर देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र है। ऐसा नहीं है कि झोपड़ी में जन्म लेने वाला व्यक्ति करोड़पति बन जाएगा। वह जितना आगे बढ़ेगा, उतनी ही आगे बढ़ेगा, लेकिन इस बात की गारंटी जरूर है कि वह जरूर आगे बढ़ेगा।

ज्योतिष आचार्य बताते हैं कि मूलांक जोड़ने के लिए आप सपना की जन्मतिथि जोड़िए। यानी अगर आपका जन्म 31 तारीख को हुआ है तो बस 3 प्लेटो 1 जोड़िए और आपको 4 मिलेगा। तो मूलांक 4 हो जाएगा, जो राहु का अंक है। इस तरह से नंबर एक भगवान सूर्य का है। इसी तरह से हर अंक का अपना देवता होता है। इस तरह से नंबर पांच और छह देवी लक्ष्मी के हैं। 

5 और 6 मूलांक वाले जातकों को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

ज्योतिष आचार्य कहते हैं, अगर आपका जन्मांक 5 है और भाग्यांक 6 है तो आपको एक बात का खास ख्याल रखना चाहिए। अगर आप मां लक्ष्मी की ज्यादा कृपा पाना चाहते हैं तो साफ-सफाई का खास ख्याल रखें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने ब्रांडेड कपड़े पहने हैं या फिर रोड वाले कपड़े। आपको बस खास तौर पर साफ-सफाई रखनी होगी। अपने विचारों को भी साफ-सुथरा रखें, फिर आप देखेंगे कि मां लक्ष्मी की कृपा आप पर जरूर आएगी। इससे आपकी कृपा और बढ़ेगी और आप बहुत जल्द ही ऊंचाइयों और ऊंचाइयों को छू लेंगे।

यह भी पढ़ें- Mulank 6 Personality: इस मूलांक के लोग लव मैरिज पर करते हैं भरोसा, प्यार में होते हैं रोमांटिक

यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोग होते हैं ज्यादा भाग्यशाली, राजा की तरह करते हैं राज

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel