Mulank 6 Personality: यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होगा। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले जातकों का स्वामी दैत्य गुरु शुक्र है।
Mulank 6 Personality: यदि किसी व्यक्ति का जन्म किसी भी महीने की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 6 होगा। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मूलांक 6 वाले जातकों का स्वामी दैत्य गुरु शुक्र है। शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, विलासिता, ऐश्वर्य, सुख-दुख और कला का कारक ग्रह माना जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक होती है वैसे लोग आकर्षक व्यक्तित्व वाले और सौम्य होते हैं। बातचीत में ये बहुत प्रभावशाली होते हैं। मूलांक 6 वाले लोग आमतौर पर निजी क्षेत्र में अधिक सफल होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र से मूलांक 6 वाले लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 6 वाले लोग कैसे होते हैं?
ये लोग स्वभाव से बहुत आकर्षक होते हैं। इनकी मुस्कुराहट और चमकती आंखें इनकी पहचान होती हैं।
ये मधुर, सौम्य और सहयोगी स्वभाव के होते हैं। इन्हें किसी से झगड़ा पसंद नहीं होता और शांति बनाए रखना इनकी प्राथमिकता होती है।
मूलांक 6 वाले लोग प्रेम संबंधों में रुचि रखते हैं, लेकिन धोखेबाज नहीं होते।
ये लोग कल्पनाशील, विचारों में खोए रहने वाले होते हैं।
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र है। यह ग्रह प्रेम, सौंदर्य, कला और भौतिक सुख-सुविधाओं का प्रतीक है।
इन्हें आलीशान चीजें पसंद होती हैं जैसे सुंदर घर, महंगी कार, अच्छा ऑफिस आदि।
ये लोग बहुत रोमांटिक और भावुक होते हैं।
इनका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है, जिसके कारण लोग इनकी ओर आकर्षित होते हैं।
इनका जीवन और करियर
अंक 6 वाले लोग नौकरी में भी सफल होते हैं, खासकर निजी क्षेत्र में।
ये लोग लेखक, कलाकार, अभिनेता, संगीतकार, पत्रकार, प्रोफेसर, कंप्यूटर विशेषज्ञ आदि क्षेत्रों में अपनी खास पहचान बना सकते हैं।
इनका जीवन धीरे-धीरे आगे बढ़ता है। 33 साल के बाद भाग्य उदय होता है और 42 साल की उम्र तक ये लोग घर, संपत्ति और समाज में मान-सम्मान प्राप्त कर लेते हैं।
प्रेम विवाह
शुक्र की विशेषता के कारण अंक 6 वाले लोग प्रेमी स्वभाव के होते हैं। इनका प्रेम गहरा और स्थायी होता है। अक्सर इनका विवाह प्रेम विवाह होता है।