Wellness Retreat Event: अगर आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालकर शांति, ऊर्जा और आत्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो "जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट" आपका स्वागत करता है। रिट्रीट का हिस्सा बनने के लिए अभी पंजीकरण कर अपना स्थान बुक करें।
Wellness Retreat Registration: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, लगातार बढ़ता मानसिक दबाव और शारीरिक थकान लोगों के स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाल रहा है। ऐसे समय में स्वयं को समय देना और शरीर, मन तथा आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला-जीवनांजलि उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश में 14, 15 और 16 अगस्त को 3 दिन एवं 2 रात का "जीवनांजलि वेलनेस रिट्रीट" आयोजित कर रहा है।
इस विशेष योग रिट्रीट का आयोजन पनांबी रिसॉर्ट, ऋषिकेश में होगा। रिट्रीट का मुख्य उद्देश्य योग, ध्यान, आयुर्वेद और आध्यात्मिक जीवनशैली के माध्यम से प्रतिभागियों को तनावमुक्त, ऊर्जावान और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देना है।
योगऋषि के सान्निध्य में विशेष मार्गदर्शन
योगऋषि आचार्य आशुतोष जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रतिभागियों को व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ योग, ध्यान और समग्र वेलनेस से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
रिट्रीट की मुख्य विशेषताएं
प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम
निर्देशित ध्यान एवं योग निद्रा
स्वर क्रिया विज्ञान
आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा
सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन
सूर्योदय योग साधना एवं त्राटक
प्रकृति भ्रमण एवं वन ध्यान
मंत्र जाप एवं आध्यात्मिक साधना
गंगा आरती एवं पावन हवन
भजन, कीर्तन एवं सत्संग
तनाव मुक्ति एवं गहन विश्राम
डिजिटल डिटॉक्स एवं कांसा थेरेपी
आत्मचिंतन एवं आंतरिक रूपांतरण
इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए आरामदायक आवास, संगीत संध्या, आध्यात्मिक संवाद तथा प्रकृति के बीच शांत वातावरण में समय बिताने की विशेष व्यवस्था भी रहेगी।
रिट्रीट में क्या मिलेगा?
यह वेलनेस रिट्रीट केवल योग सीखने का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संपूर्ण जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक अनुभव है। इस दौरान प्रतिभागियों को...
भागदौड़ भरी जीवनशैली से राहत मिलेगी।
मानसिक तनाव और चिंता कम करने में सहायता मिलेगी।
अनिद्रा एवं नींद से जुड़ी समस्याओं में सुधार का अनुभव हो सकता है।
मानसिक अशांति और बेचैनी कम करने में मदद मिलेगी।
शारीरिक थकान एवं तनाव दूर करने में सहयोग मिलेगा।
सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायता मिलेगी।
एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन को मजबूत करने का अवसर मिलेगा।
स्वयं से जुड़ने और आंतरिक शांति का अनुभव प्राप्त होगा।
सीमित सीटें, अभी करें पंजीकरण
यदि आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर शांति, नई ऊर्जा और आत्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो जीवनांजलि वेलनेस रिट्रीट आपके लिए एक विशेष अवसर है। आइए, ऋषिकेश की पावन वादियों में 3 दिनों के इस समग्र योग एवं वेलनेस अनुभव का हिस्सा बनें।