Wellness Retreat Season -2: अगर आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ पल निकालकर शांति, ऊर्जा और आत्मिक आनंद का अनुभव करना चाहते हैं, तो "जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट सीजन- 2" आपका स्वागत करता है। रिट्रीट सीजन-2 का हिस्सा बनने के लिए अभी पंजीकरण कर अपनी सीट बुक करें।
Wellness Retreat Season-2 Registration: आज की तेज रफ्तार जिंदगी, बढ़ता मानसिक तनाव और लगातार काम का दबाव लोगों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना और शरीर, मन व आत्मा के बीच संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी हो गया है। इसी उद्देश्य के साथ अमर उजाला-जीवांजलि की ओर से ऋषिकेश में जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है।
यह तीन दिवसीय और दो रात का वेलनेस रिट्रीट 27, 28 और 29 नवंबर 2026 को ऋषिकेश स्थित पनांबी रिसॉर्ट में आयोजित होगा। रिट्रीट में योग, ध्यान, आयुर्वेद, प्राणायाम और आध्यात्मिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को तनाव कम करने, सकारात्मक सोच विकसित करने और संतुलित जीवनशैली की ओर बढ़ने का अवसर मिलेगा।
योग, ध्यान और आध्यात्मिक गतिविधियों का विशेष अनुभव
जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट सीजन-2 में प्रतिभागियों के लिए योग और वेलनेस से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इस दौरान व्यक्तिगत मार्गदर्शन के साथ शरीर और मन को बेहतर तरीके से समझने और स्वयं के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। रिट्रीट में योग एवं प्राणायाम, निर्देशित ध्यान, योग निद्रा, स्वर क्रिया विज्ञान, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा जैसी गतिविधियां शामिल होंगी। इसके साथ ही सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन, सूर्योदय योग साधना, त्राटक, प्रकृति भ्रमण और वन ध्यान जैसी गतिविधियों के जरिए प्रतिभागियों को प्रकृति के करीब आने का अनुभव भी मिलेगा।
Trending Video
टीम बॉन्डिंग और वेलनेस का अनूठा अनुभव
रिट्रीट को व्यक्तिगत वेलनेस के साथ-साथ टीम बॉन्डिंग के लिहाज से भी तैयार किया गया है। काम की भागदौड़ से कुछ समय दूर रहकर टीम के साथ सकारात्मक माहौल में समय बिताने, संवाद बढ़ाने और नई ऊर्जा के साथ वापस लौटने का अवसर मिलेगा। योग, प्राणायाम, सात्त्विक भोजन, ध्यान और सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागी एक-दूसरे के साथ बेहतर जुड़ाव का अनुभव कर सकेंगे।
रिट्रीट में ये गतिविधियां होंगी खास
प्रतिदिन योग एवं प्राणायाम
निर्देशित ध्यान एवं योग निद्रा
स्वर क्रिया विज्ञान
आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा
सात्त्विक एवं पौष्टिक भोजन
सूर्योदय योग साधना एवं त्राटक
प्रकृति भ्रमण एवं वन ध्यान
मंत्र जाप एवं आध्यात्मिक साधना
गंगा आरती एवं पावन हवन
भजन, कीर्तन एवं सत्संग
तनाव मुक्ति एवं गहन विश्राम
डिजिटल डिटॉक्स एवं कांसा थेरेपी
आत्मचिंतन एवं आंतरिक रूपांतरण
इसके अलावा प्रतिभागियों के लिए आरामदायक आवास, संगीत संध्या, आध्यात्मिक संवाद और प्रकृति के बीच शांत वातावरण में समय बिताने की भी व्यवस्था रहेगी।
अगस्त में हुआ था पहला वेलनेस रिट्रीट
इससे पहले 14 से 16 अगस्त 2026 तक जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट का पहला आयोजन किया गया था। इसमें प्रतिभागियों ने योग, ध्यान, वेलनेस गतिविधियों और आध्यात्मिक अनुभवों में हिस्सा लिया। पहले रिट्रीट की सफलता के बाद अब सीजन-2 का आयोजन किया जा रहा है।
सीमित सीटें, रजिस्ट्रेशन शुरू
यदि आप अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर मानसिक शांति, नई ऊर्जा और बेहतर संतुलन का अनुभव करना चाहते हैं, तो जीवांजलि वेलनेस रिट्रीट सीजन-2 आपके लिए एक खास अवसर हो सकता है।