Naga Sadhu In Mahakumbh 2025: इस समय प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। नागा साधु आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हर कोई नागा साधुओं को देखने के लिए महाकुंभ आ रहे हैं। बता दें कि नागा साधुओं का जीवन कई रहस्यों से भरा होता है।
Naga Sadhu In Mahakumbh 2025: इस समय प्रयागराज में महाकुंभ का भव्य आयोजन चल रहा है। नागा साधु आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। हर कोई नागा साधुओं को देखने के लिए महाकुंभ आ रहे हैं। बता दें कि नागा साधुओं का जीवन कई रहस्यों से भरा होता है इसलिए इनके जीवन में रहस्यों को जानने के लिए लोग उत्सुक रहते हैं। लोग नागा साधुओं के बालों की और भी अधिक आकर्षित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आखिर नागा साधु अपना बाल क्यों नहीं कटवाते हैं। इसके पीछे का कारण क्या है। आइए विस्तार से जानते हैं।
किस बात का प्रतीक है बाल न कटवाना
बता दें कि बाल न कटवाना सांसारिक बंधनों, इच्छाओं के साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं को त्याग करने का प्रतीक माना गया है। बता दें कि बाल न कटवाना नागा साधुओं की तपस्या और साधना का अहम हिस्सा माना गया है। इसके साथ ही इन्हें भगवान शिव के उपासक भी माना गया है। जिस तरह भगवान शिव के लंबे-लंबे बाल होते हैं ठीक उसी प्रकार नागा साधु भी भगवान महादेव की तरह बाल रखते हैं। नागा साधु भगवान शिव की पूजा करते हैं। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए वे अपने लंबे-लंबे बाल रखते हैं।