Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 आध्यात्मिकता और आस्था का अद्भुत संगम रहा, लेकिन इसके साथ ही यहां कई ऐसे अनोखे और दिलचस्प पल देखने को मिले, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए।
Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला 2025 आध्यात्मिकता और आस्था का अद्भुत संगम रहा, लेकिन इसके साथ ही यहां कई ऐसे अनोखे और दिलचस्प पल देखने को मिले, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। प्रयागराज में आयोजित इस भव्य मेले ने करोड़ों श्रद्धालुओं को आकर्षित किया और कई कहानियां पीछे छोड़ दीं। आइए नजर डालते हैं उन पलों पर, महाकुंभ में जिन्होंने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया—
1) ‘आईआईटी बाबा’ – इंजीनियर से सन्यासी तक का सफर
आईआईटी-बॉम्बे के पूर्व छात्र और एयरोस्पेस इंजीनियर अभय सिंह, जिन्हें अब ‘आईआईटी बाबा’ के नाम से जाना जाता है, इस महाकुंभ में चर्चा का केंद्र बने। उनकी कहानी ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया कि कैसे आधुनिक शिक्षा और अध्यात्म का संगम संभव है।
2) रुद्राक्ष माला वाली लड़की – मोनालिसा की वायरल कहानी
इंदौर की 16 वर्षीय मोनालिसा भोन्सले, जो रुद्राक्ष मालाएं बेच रही थी, अचानक सोशल मीडिया पर छा गईं। उनकी आत्मविश्वास से भरी बातचीत, आखें और बिक्री कला ने लाखों लोगों को प्रभावित किया।
Trending Video
3) कुंभ में ‘हैरी पॉटर’!
एक व्यक्ति, जिसकी शक्ल हॉलीवुड अभिनेता डेनियल रैडक्लिफ (हैरी पॉटर) से मिलती-जुलती थी, मेले में सबका ध्यान खींच रहा था। इंस्टाग्राम पर वायरल हुए इस वीडियो में वह एक भंडारे में भोजन करते नजर आए, जिससे लोग उनकी पहचान को लेकर हैरान रह गए।
4) दातून बेचकर कुछ ही दिनों में 40,000 रुपये कमाने वाला युवक
मेले में दातून बेचने वाले एक युवक का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उसने बताया कि वह कुछ ही दिनों में 40,000 रुपये कमा चुका है। उसकी सफलता की प्रेरणा उसकी गर्लफ्रेंड थी, जिसने उसे मेले में कारोबार करने के लिए प्रेरित किया।
5) पत्नी के लिए शीशा पकड़ने वाला शख्स
एक वीडियो में एक व्यक्ति भीड़भाड़ वाले मेले में अपनी पत्नी के लिए शीशा पकड़कर खड़ा था, जिससे वह आराम से अपनी काजल ठीक कर सके। इस छोटे से प्रेम भरे पल ने इंटरनेट का दिल जीत लिया।
6) बिहार से नाव चलाकर 550 किमी का सफर
बिहार के सात श्रद्धालुओं ने कुंभ जाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया— उन्होंने नाव से 550 किमी की यात्रा पूरी की। जब सड़कें और ट्रेनें भीड़ से भरी थीं, तब उन्होंने इस अनूठे सफर का फैसला किया।
7) 1100 रुपये में ‘डिजिटल स्नान’!
एक व्यक्ति ने कुंभ में नया बिजनेस आइडिया लाकर सबको चौंका दिया— 1100 रुपये में ‘डिजिटल स्नान’। वह श्रद्धालुओं की तस्वीरें और वीडियो खींचकर उन्हें ‘पुण्य लाभ’ दिलाने का दावा कर रहा था।
8) पति के लिए फोन को गंगा में डुबाने वाली महिला
एक महिला, जो अपने पति को कुंभ में नहीं ला पाई, उसने वीडियो कॉल के जरिए अनोखा उपाय निकाला— फोन को संगम में डुबो दिया, ताकि उसका पति डिजिटल रूप से ‘पवित्र डुबकी’ लगा सके!
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर इस ऐतिहासिक महाकुंभ का समापन हुआ, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इस भव्य आयोजन की यादें हमेशा जीवंत रहेंगी। हर हर महादेव