Snow Moon 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य करने से भक्तों को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2025 की दूसरी पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को है।
Snow Moon 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्य करने से भक्तों को भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साल 2025 की दूसरी पूर्णिमा तिथि 12 फरवरी को है। माघ महीने में आने वाली इस पूर्णिमा को स्नो मून और माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है। स्नो मून 12 फरवरी को सुबह करीब 8:52 बजे पूर्ण रूप से उदय होगा। हालांकि पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी की शाम से ही शुरू हो जाएगी। इस दिन चंद्रमा अपनी ही राशि कर्क में विराजमान रहेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए पूर्णिमा बेहद शुभ साबित हो सकती है, इन राशियों को स्नो मून के बाद धन-धान्य मिलने की संभावना है। आज हम आपको इन राशियों के बारे में जानकारी देंगे।
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए माघ पूर्णिमा का चंद्रमा बेहद शुभ साबित हो सकता है। आपको इस दौरान पैतृक भूमि या भवन से लाभ मिल सकता है। साथ ही धन-धान्य से जुड़ी कई परेशानियां भी खत्म होंगी। इस दौरान आपका खजाना पैसों से भर सकता है। चंद्रमा की तरह आपकी वाणी में भी शीतलता देखने को मिलेगी, इससे आप सामाजिक स्तर के साथ-साथ करियर के क्षेत्र में भी उपलब्धियों को छूएंगे। मिथुन राशि के जातकों को वैवाहिक और प्रेम जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
कर्क
चंद्रमा कर्क राशि का स्वामी है, वहीं माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा कर्क राशि में ही विराजमान रहेगा। ऐसे में साल की दूसरी पूर्णिमा तिथि आपके लिए बेहद खास हो सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से आप खुद में बड़े बदलाव देख सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। वहीं इस राशि के कुछ जातकों को बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। निवेश किया हुआ पैसा इस दौरान बढ़ेगा। इस दौरान लिए गए फैसले आपको भविष्य में फायदा पहुंचा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी समय काफी अनुकूल रहने की संभावना है।