Mahakumbh Shahi Snan Announcement: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी शाही स्नान की अखंड परंपरा नहीं टूटेगी। वहां के हालात सामान्य होने और महाकुंभ मेलाधिकारी से बातचीत के बाद अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान की घोषणा कर दी है।
Mahakumbh Shahi Snan Announcement: महाकुंभ में भगदड़ के बाद भी शाही स्नान की अखंड परंपरा नहीं टूटेगी। वहां के हालात सामान्य होने और महाकुंभ मेलाधिकारी से बातचीत के बाद अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान की घोषणा कर दी है। हालांकि पहले की तरह जुलूस नहीं निकलेगा। इसे बेहद छोटा रखा जाएगा।
भगदड़ की घटना के बाद शाही स्नान रद्द करने की घोषणा करने वाले अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र गिरि ने अब कहा है कि प्रशासन से बातचीत हो गई है। प्रशासन ने कहा कि जिन घाटों पर संत स्नान करते हैं, वे धीरे-धीरे खाली हो रहे हैं। इसलिए अब स्नान करने का फैसला लिया गया है। कुछ देर में इसका कार्यक्रम भी घोषित कर दिया जाएगा। क्रम नहीं बदलेगा, सिर्फ समय बदलेगा।
तय हुआ है कि 11 बजे के बाद अखाड़े शाही स्नान के लिए पहुंचने लगेंगे। संतों ने सीएम योगी से भी बात की है। सीएम योगी ने इस संबंध में कहा कि उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वरों से बात की है। उनका कहना है कि पहले श्रद्धालु स्नान करेंगे और उसके बाद हम स्नान करने के लिए संगम की ओर जाएंगे।