
Mahakumbh Stampede: बुधवार यानी आज 29 जनवरी, मौनी अमावस्या के मौके पर संगम तट पर भगदड़ मच गई। हादसे में कई श्रद्धालुओं के हताहत होने की बात सामने आ रही है। जिसके कारण शाही स्नान निरस्त किया गया है यानी अखाड़ों का शाही स्नान रोक दिया गया है।

लेकिन अन्य स्नान घाटों पर श्रद्धालु सामान्य रूप से स्नान कर रहे हैं। महाकुंभ में भगदड़ की घटना की सूचना मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात किया है। इसके साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीएम योगी से तीन बार बात कर चुके हैं और घटना के बारे में पुछताक्ष कर रहे हैं।


धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।
WhatsApp Channel