Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बता दें कि महाकुंभ मेले में अब सिर्फ 3 दिन और बाकी है। ऐसे में महाकुंभ में महिलाओं के लिए कई नए और विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन इंतजामों से महिलाओं की यात्रा में बहुत ही आरामदायक और सुरक्षित रहेगा
Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ मेला 2025 का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बता दें कि महाकुंभ मेले में अब सिर्फ 3 दिन और बाकी है। ऐसे में महाकुंभ में महिलाओं के लिए कई नए और विशेष इंतजाम किए गए हैं। इन इंतजामों से महिलाओं की यात्रा में बहुत ही आरामदायक और सुरक्षित रहेगा। बता दें कि महिलाओं के लिए सुरक्षा, सुविधाओं के साथ ही साथ रोजगार के भी अवसर दिए जा रहे हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि महाकुंभ में महाकुंभ में महिलाओं के लिए क्या-क्या खास इंतजाम किए जा रहे हैं।
महाकुंभ में महिलाओं के लिए सुरक्षा के इंतजाम
तीर्थराज प्रयाग में महाकुंभ के दौरान महिलाओं के लिए सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस दौरान महिलाओं के लिए अलग थाने भी बनाए गए हैं। इसके अतिरिक्त, महिला पुलिस बल की एक विशेष टुकड़ी भी मेला क्षेत्र में तैनात की जा रही है। इसके साथ ही महिलाओं की सहायता के लिए कई तरह की व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। महिलाओं की सुरक्षा को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए तीन महिला पुलिस थाने और 10 पिंक बूथ भी स्थापित किए गए हैं। महाकुंभ में महिला अधिकारियों की भी तैनाती की जाएगी। महिला कांस्टेबल स्वेतलाना मौर्य के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को इसके तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। साथ ही साथ महिलाओं हर तरह की सहायता प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य का भी रहेगा खास इंतजाम
साल 2025 में लगने वाला महाकुंभ के दौरान बड़ी संख्या में भीड़ लगने वाला है। जिसमें महिला श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए उनके स्वास्थ्य सेवाओं के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र के अस्पतालों में तीन शिफ्टों में 48 महिला चिकित्सा सेवाएं देंगी। इसके साथ ही 24 घंटे महाकुंभ में गायनेकोलॉजिस्ट भी श्रद्धालुओं की चिकित्सा देखभाल करेंगे। सेंट्रल अस्पताल में लेबर रूम की भी स्थापना की जा रही है, ताकि महिला श्रद्धालुओं को किसी भी आपात स्थिति में सहायता मिलेगी।
महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर
महाकुंभ 2025 में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच भी साबित हो सकता है। क्योंकि महाकुंभ में राज्य आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को मेला क्षेत्र में स्टॉल, कैंटिन, कैफेटेरिया और श्री अन्न काउंटर के रोजगार प्रदान किए जाएंगे। इन रोजगारों से उन महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके साथ ही महाकुंभ में ब्रांडिंग में भी यह योगदान देगा। महाकुंभ में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हजारों महिलाएं विभिन्न उत्पादों और सेवाओं को भी पेश करेंगी, इससे आर्थिक समृद्धि में भी सुधार होगा। महिलाओं के रोजगार के लिए मेला क्षेत्र के प्रत्येक सेक्टर में 10 दुकानें भी आवंटित करने का प्रस्ताव है और सरस हाट में 40 से भी अधिक दुकानें महिलाओं को लगाने की दी जाएंगी। यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: जा रहे हैं प्रयागराज महाकुंभ, तो इन 5 ऐतिहासिक जगहों का जरूर करें सैर, मिलेगा अक्षय पुण्य
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में परिवहन की रहेगी ये खास सुविधा, नहीं होगी परेशानी