facebook pixel
विज्ञापन
Home  maha kumbh  mahakumbh 2025 there special facility of transportation in prayagraj during mahakumbh there will be no proble

Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के दौरान प्रयागराज में परिवहन की रहेगी ये खास सुविधा, नहीं होगी परेशानी

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ भी लगने वाली है। महाकुंभ को लेकर सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई कमी न हो इसके लिए खास इंतजाम की जा रही है।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ में लाखों-करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ भी लगने वाली है। महाकुंभ को लेकर सरकार की ओर से किसी भी तरह की कोई कमी न हो इसके लिए खास इंतजाम की जा रही है। बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए 24X7 सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। बता दें कि प्रयागराज में परिवहन विभाग की ओर से 7 हजार ग्रामीण बसों के साथ ही 350 शटल बसों को संचालित की जाएगी। जिससे श्रद्धालुओं परिवहन संबंधित किसी भी तरह की कोई परेशानियां नहीं उठानी पड़ेगी। तो आइए आज इस खबर में जानेंगे कि प्रयागराज परिवहन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए क्या-क्या सुविधाएं दे रही हैं।

प्रयागराज परिवहन विभाग द्वारा श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने महाकुंभ 2025 में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए टोल फ्री और व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। बता दें कि यह नंबर किसी भी तरह की सहायता के लिए यात्री और चालक-परिचालक द्वारा इस्तेमाल किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक यह नंबर परिवहन निगम के कंट्रोल कमांड सेंटर के 24 घंटे व सातों दिन उपलब्ध में रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम शुरू कराएगा इलेक्ट्रिक बसें

बता दें कि उत्तर प्रदेश के परिवहन निगम 13 जनवरी से ही श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगा। परिवहन निगम द्वारा श्रद्धालुओं के लिए 7000 ग्रामीण बसें और 350 शटल बसे की भी सुविधाएं दी जा रही हैं। बता दें कि परिवहन मंत्र दया शंकर सिंह ने बताया कि महाकुंभ में मुख्य स्नान वाले दिन आउटर मेला क्षेत्र में स्थित आठ अस्थाई बस स्टेशनों तक बसों का संचालन भी किया जाएगा।

कमांड कंट्रोल सेंटर से जारी है ये टोल फ्री नंबर

बता दें कि यातायात की सुगमता बनाए रखने के लिए कई तरह की सुविधाओं का ध्यान में रखा जा रहा है। बता दें कि कमांड कंट्रोल सेंटर की तरफ से जारी टोल फ्री नम्बर 18001802877 एवं व्हाट्सअप नंबर 9415049606 पर यात्री सहायता के लिए सम्पर्क कर सकते हैं। इस नंबर पर यात्रियों और श्रद्धालुओं को सभी तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएगी।

महाकुंभ में 25 लाख गाड़ियों का होगा आगमन

महाकुंभ मेले की तैयारियां पूरी तरह से हो गई है। महाकुंभ मेले में 40 करोड़ श्रद्धालुओं की आने की उम्मीद है। इसके साथ ही कई श्रद्धालु अपनी गाड़ी से भी महाकुंभ में आ सकते हैं। इसलिए सरकार की ओर से गाड़ियों की पार्किंग के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। परिवहन विभाग की ओर से श्रद्धालुओं को किसी भी तरह से परेशानी न हो इसके लिए 25 लाख गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था की गई है। 25 लाख गाड़ियों पार्किंग को सरल बनाने के लिए प्रशासन ने फास्टैग आधारित पार्किंग की सुविधा शुरू की जाएगी। क्योंकि फास्टैग से श्रद्धालुओं को पार्किंग में एंट्री और एग्जिट के दौरान कम से कम समय लगेगा।

उन्नत पार्किंग की होगी सुविधा

महाकुंभ में 5 लाख गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं। बता दें कि महाकुंभ में गाड़ियों की पार्किंग की पेमेंट के लिए डिजिटल भुगतान के लिए भी तेजी से उपलब्ध होंगे। महाकुंभ में पार्किंग को लेकर एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रबंधन में डिजिटल एकीकरण के महत्व पर भी जोर दिया जा रहा है। क्योंकि फास्टैग पार्किंग से लोगों का काफी समय बचेगा। इसके साथ ही लोगों डिजिटल पेमेंट का भी ऑप्शन मिलेगा। ताकि किसी भी श्रद्धालु को गाड़ी पार्किंग के लिए परेशान न होना पड़े।

यह भी पढ़ें- Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ जाने के लिए बस, ट्रेन और हवाई जहाज से इस तरह बनाए प्लान

यह भी पढ़ें-  Mahakumbh 2025: पौराणिक दृष्टिकोण से जानिए समुद्र मंथन और अमृत कुंभ की कथा

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel