facebook pixel
विज्ञापन
Home  maha kumbh  mahakumbh mela 2025 shahi snan dates when big bath in february know auspicious dates

Mahakumbh Mela 2025 Shahi Snan Dates: फरवरी में कब-कब है महाकुंभ का बड़ा स्नान, जानें शुभ तिथियां

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mahakumbh Mela 2025 Shahi Snan Dates: महाकुंभ का धार्मिक आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा और इस दौरान स्नान किया जाएगा। लेकिन कुंभ के दौरान पड़ने वाली विशेष तिथियों पर किए जाने वाले स्नान को शाही स्नान कहा जाता है।

Mahakumbh Mela 2025
Mahakumbh Mela 2025 Shahi Snan Dates: महाकुंभ का धार्मिक आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक चलेगा और इस दौरान स्नान किया जाएगा। लेकिन कुंभ के दौरान पड़ने वाली विशेष तिथियों पर किए जाने वाले स्नान को शाही स्नान कहा जाता है, जिसका विशेष धार्मिक महत्व है।

मान्यता है कि इससे पापों का नाश होता है। पहला अमृत स्नान 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया था। इसके बाद कुंभ का अलग से बड़ा स्नान होगा। आइए जानते हैं महाकुंभ का अगला बड़ा स्नान कब है और स्नान का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। 

आपको बता दें कि महाकुंभ का अगला महत्वपूर्ण स्नान मौनी अमावस्या को किया जाएगा। यह कुंभ का तीसरा दूसरा अमृत स्नान होगा, जो 29 जनवरी 2025 को किया जाएगा। मान्यता है कि मौनी अमावस्या और कुंभ के संयोग से अमृत स्नान का फल कई गुना बढ़ जाता है। मौनी अमावस्या पर कुंभ अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 5:25 बजे से शुरू होकर 6:18 बजे समाप्त होगा।

अगर आप किसी कारण से कुंभ में नहीं जा पा रहे हैं तो इस मुहूर्त में किसी तीर्थ स्थल या पवित्र नदी में स्नान भी कर सकते हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान करने से धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की प्राप्ति भी होती है।

फरवरी में महाकुंभ का बड़ा स्नान

महाकुंभ के दौरान अमृत और शाही स्नान विशेष तिथियों पर किए जाते हैं। ये तिथियां ग्रहों की चाल और विशेष परिस्थितियों के आधार पर तय की जाती हैं। महाशिवरात्रि के बाद 3 फरवरी को बसंत पंचमी, 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा और 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर शाही स्नान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: सरस्वती पूजा से शुरू होगा महाकुंभ की सबसे कठीन तपस्या, 350 साधु करेंगे कठोर साधना

यह भी पढ़ें- Mahakumbh Mela 2025: फरवरी माह में 3 दिन होंगे महाकुंभ स्नान के लिए शुभ, जानें सहीं तिथि

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel