Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ का पावन पर्व 13 जनवरी को पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हो गया था. इसके बाद पहला अमृत स्नान 14 जनवरी और दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को किया गया। अब फरवरी महीने में भी 3 प्रमुख स्नान किए जाएंगे।
Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ का पावन पर्व 13 जनवरी को पूर्णिमा के स्नान के साथ शुरू हो गया था. इसके बाद पहला अमृत स्नान 14 जनवरी और दूसरा अमृत स्नान 29 जनवरी को किया गया। अब फरवरी महीने में भी 3 प्रमुख स्नान किए जाएंगे। महाकुंभ का पावन पर्व 26 फरवरी को संपन्न होगा। इसके बाद प्रयागराज में 12 साल बाद महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि फरवरी महीने में किन-किन दिनों में महाकुंभ के प्रमुख स्नान हैं और किस दिन आखिरी अमृत स्नान किया जाएगा।
महाकुंभ स्नान फरवरी 2025
बसंत पंचमी का अमृत स्नान- महाकुंभ का तीसरा और आखिरी अमृत स्नान 3 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन है। इस दिन नागा साधुओं के सभी अखाड़े महाकुंभ में शामिल होंगे। इसके साथ ही करोड़ों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी में डुबकी भी लगाएंगे. महाकुंभ में नागा साधुओं का यह आखिरी स्नान भी होगा। इसके बाद नागा साधु अपने अखाड़ों में लौट जाएंगे, जबकि कुछ नागा साधु हिमालय में गहन साधना के लिए आगे बढ़ेंगे। माघ पूर्णिमा स्नान - अंतिम अमृत स्नान के बाद माघ पूर्णिमा का स्नान महाकुंभ के दौरान बहुत शुभ माना जाता है। पूर्णिमा के दिन स्नान करने से हमें देवी-देवताओं के साथ-साथ पितरों का भी आशीर्वाद मिलता है। माघ पूर्णिमा का पवित्र स्नान 12 फरवरी को किया जाएगा। महाशिवरात्रि का पवित्र स्नान - महाकुंभ का अंतिम पवित्र स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन किया जाएगा। इस दिन बड़ी संख्या में शिव भक्त प्रयागराज के त्रिवेणी घाट पहुंचेंगे। महाशिवरात्रि का स्नान बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान करने के साथ-साथ शिव की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन त्रिवेणी घाट के जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
महाकुंभ के आखिरी तीन प्रमुख स्नान फरवरी महीने में हैं, लेकिन महाकुंभ खत्म होने से पहले ही लाखों श्रद्धालु डुबकी लगाने के लिए हर दिन प्रयागराज पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक महाकुंभ में करीब 35 से 40 करोड़ लोग शामिल होंगे। 28 जनवरी तक करीब 18 करोड़ श्रद्धालु महाकुंभ में डुबकी लगा चुके हैं। यह भी पढ़ें- Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ के बाद कब नजर आएंगे नागा साधु, जानिए यहां...
यह भी पढ़ें- Mahakumbh Stampede : धार्मिक महोत्सव में क्यों होती है भगदड़, आखिर क्या है कारण