Mahakumbh Mela 2025: महाकुंभ के दौरान प्रयागराज संगम में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान भी करते हैं। बता दें कि इस बार महाकुंभ में करीब 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु आने की उम्मीद है। बता दें कि सभी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान भी करेंगे।
Mahakumbh Mela 2025: प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन मात्र 3 दिन बाद शुरू होने वाला है और समाप्ति 26 फरवरी 2025 महाशिवरात्रि को होगा। महाकुंभ मेला सनातन धर्म को मानने वालों के लिए एक तीर्थ यात्रा है, जो प्रत्येक 12 साल पर प्रयागराज में लगता है। महाकुंभ के दौरान प्रयागराज संगम में लाखों-करोड़ों श्रद्धालु पवित्र स्नान भी करते हैं। बता दें कि इस बार महाकुंभ में करीब 40 से 45 करोड़ श्रद्धालु आने की उम्मीद है।
बता दें कि सभी श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर स्नान भी करेंगे। साल 2025 में लगने वाला महाकुंभ मेला का आयोजन 144 साल में एक बार ही किया जाता है। यदि आप भी इस साल महाकुंभ में जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज इस खबर में बताएंगे कि किस तरह आप अलग-अलग शहरों से महाकुंभ का प्लानिंग बना सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।
महाकुंभ में जाने के लिए कैसे करें प्लानिंग
सड़क मार्ग से कैसे पहुंचे प्रयागराज
दिल्ली से प्रयागराज
महाकुंभ में यदि आप दिल्ली से प्रयागराज जाने का सोच रहे हैं तो आप दिल्ली से प्रयागराज एनएच-19 के माध्यम से 700 किलोमीटर का सफल करना पड़ेगा। इसके साथ ही एनएच 19 से लगभग 700 किलोमीटर 11 घंटे की ड्राइव कर पहुंच पाएंगे।
लखनऊ से कैसे पहुंचे प्रयागराज
यदि आप लखनऊ से महाकुंभ जाने का सोच रहे हैं, तो लखनऊ से प्रयागराज की दुरी मात्र 200 किलोमीटर है। आप बड़े ही आराम से एनएच-30 ले सकते हैं। आ एनएच 30 के माध्यम से 4-5 घंटे में ही प्रयागराज पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही आप महाकुंभ में शाही स्नान भी कर सकते हैं।
वाराणसी से कैसे पहुंचे प्रयागराज
Trending Video
वाराणसी से सिर्फ आपको 130 किलोमीटर का सफर करना होगा। आपको बता दें कि एनएच 19 के माध्यम से लगभग 120 किमी की दूरी है। वाराणसी से प्रयागराज की दूरी मात्र आप 3 घंटे की ड्राइव करके पहुंच सकते हैं।
कानपुर से कैसे पहुंचे प्रयागराज
यदि आप कानपुर से हैं तो आपको बता दें कि कानपुर से प्रयागराज की दूरी कम से कम 200 किलोमीटर से अधिक का सफर करना पड़ सकता है। 200 किलोमीटर की दूरी आप 4 से 5 घंटे की ड्राइव कर के संगम नगरी प्रयागराज महाकुंभ में जा सकते हैं।
रेल मार्ग से कैसे पहुंचे प्रयागराज महाकुंभ मेला
यदि आप ट्रेन से प्रयागराज महाकुंभ मेला में जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप विभिन्न शहरों से कई एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों से जा सकते हैं, क्योंकि महाकुंभ के लिए अलग-अलग शहरों से कई सुपरफास्ट ट्रेनें चलाई जा रही है। यदि आप नई दिल्ली से प्रयागराज जाना चाहते हैं तो यहां से आप हमसफर और दुरंतो एक्सप्रेस से पहुंच सकते हैं। यदि आप मुंबई से प्रयागराज जाना चाहते हैं तो यहां से आप महानगरी और कामायनी एक्सप्रेस से जा सकते हैं।
वहीं आप चेन्नई से प्रयागराज जाना चाहते हैं तो गंगा कावेरी एक्सप्रेस से जा सकते हैं। बता दें कि यह ट्रेन रेलवे द्वारा महाकुंभ 2025 के लिए यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाने का ऐलान किया है। यह ट्रेनें महाकुंभ मेला में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत देगी।
प्रयागराज रेलवे स्टेशन से कैसे पहुंचे महाकुंभ मेला
आपको बता दें कि प्रयागराज रेलवे स्टेशन से महाकुंभ मेला क्षेत्र कम से कम 7 से 8 किलोमीटर की दूरी पर है। आप प्रयागराज जंक्शन से महाकुंभ मेला क्षेत्र ऑटो-रिक्शा, बस और टैक्सी सहित कई परिवहन आदि से जा सकते हैं।
जानें किन-किन स्टेशनों पर उतरकर पहुंच सकते हैं महाकुंभ मेला
बता दें कि प्रयागराज में कुल 8 रेलवे स्टेशन मौजूद है। यदि आप ट्रेन से महाकुंभ पहुंचना चाहते हैं तो इन 8 स्टेशनों पर उतर सकते हैं। प्रयागराज में इन 8 स्टेशनों का नाम प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, प्रयाग घाट, नैनी जंक्शन, प्रयागराज छिवकी जंक्शन, सूबेदारगंज, दारागंज और बमरौली जंक्शन पर आप उतर सकते हैं। इन स्टेशनों से आपको बड़े ही आसानी से ऑटो, रिक्शा, सिटी बस और टैक्सी से महाकुंभ जा सकते हैं।
जानें फ्लाइट से कैसे पहुंचे प्रयागराज
प्रयागराज सभी भारतीय शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है। जिससे दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकता, लखनऊ एयरपोर्ट से इंडिगो, एयर इंडिया और स्पइजेट जैसी कई घरेलू एयरलाइंस प्रयागराज के लिए हर समय नियमित उड़ानें प्रदान करती हैं। यदि आप भी प्रयागराज महाकुंभ में फ्लाइट से जाने की योजना बना रहे हैं, तो आप इसके लिए मेला टेंट सिटी से करीब 22 किलोमीटर दूर प्रयागराज बमरौली एयरपोर्ट पर उतरना होगा।