Mahakumbh Stampede : महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के बाद अखाड़े अमृत स्नान कर रहे हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। आम लोगों के लिए कई घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है।
Mahakumbh Stampede : महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के बाद अखाड़े अमृत स्नान कर रहे हैं। अभी स्थिति नियंत्रण में है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। आम लोगों के लिए कई घाटों पर स्नान की व्यवस्था की गई है। प्रशासन का अनुरोध है कि आप जहां हैं वहीं स्नान का लाभ लें। संगम नोज की ओर न जाएं। बता दें कि आज सुबह से 12 बजे तक करीब 4 करोड़ 24 लाख श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान कर चुके हैं। लेकिन क्या आपको पता है अब तक महाकुंभ में कितने श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लाग चुके हैं। अगर नहीं तो आइए इस खबर में विस्तार से जानते हैं।
अब तक 20 करोड़ लोगों ने किया महाकुंभ में स्नान
मौनी अमावस्या के अवसर पर अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर त्रिवेणी घाटों से ड्रोन से तस्वीरें ली गईं। आज दोपहर 12 बजे तक करीब 4.24 करोड़ श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। आज तक पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 20 करोड़ को पार कर गई है।
अखाड़े अपने आराध्य देवों के साथ त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं
मौनी अमावस्या के अवसर पर नागा साधु अमृत स्नान के लिए त्रिवेणी संगम की ओर बढ़ रहे हैं। संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ है। कक्ष द्वार से संगम घाट की ओर श्रद्धालुओं का रेला है।
संगम में डुबकी लगाने जा रहे हैं बड़ी संख्या में श्रद्धालु
संगम नोज की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में अभी कमी नहीं आई है, बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाने जा रहे हैं।
मेला क्षेत्र में सुबह से ही लगातार घूम रही हैं एंबुलेंस