facebook pixel
विज्ञापन
Home  maha kumbh  amrit snan date 2025 how many shahi snan are left in maha kumbh know types of kumbh

Amrit snan date 2025 : महाकुंभ में अभी कितने बचे हैं शाही स्नान, जानिए कुंभ के प्रकार

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Amrit snan date 2025 : प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला 2025 शुरू हो गया है। यह धार्मिक मेला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि कुंभ मेले में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष का मार्ग आसान हो जाता है।

Mahakumbh 2025
Amrit snan date 2025 : प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ मेला 2025 शुरू हो गया है। यह धार्मिक मेला ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। मान्यता है कि कुंभ मेले में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मृत्यु के बाद मोक्ष का मार्ग आसान हो जाता है। वैसे तो महाकुंभ में किसी भी दिन स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन शाही स्नान के दिन संगम में डुबकी लगाना अधिक फलदायी माना जाता है। अब तक कुंभ के 2 शाही स्नान की तिथियां संपन्न हो चुकी हैं, बाकी 4 की तिथियां आपको लेख में आगे बताई जा रही हैं, ताकि आप इस दिन स्नान करके शुभ फल प्राप्त कर सकें।

महाकुंभ में अंतिम शाही स्नान की तिथियां

वैदिक पंचांग के अनुसार महाकुंभ के अंतिम शाही स्नान की तिथि बसंत पंचमी के दिन होगी। बसंत पंचमी की तिथि 2 फरवरी को होगी। इसी दिन महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान होगा। देश-विदेश से साधु-संत और लाखों श्रद्धालु अमृत स्नान के लिए स्नान करेंगे। महाकुंभ में स्नान करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। साथ ही जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है।

कौन करता है पहला शाही स्नान?

शाही स्नान में सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। इसके बाद आम श्रद्धालुओं को स्नान की अनुमति दी जाती है। दरअसल, प्राचीन काल में नागा साधुओं को धर्म और संस्कृति के रक्षक के रूप में जाना जाता है। इसलिए कुंभ में स्नान का पहला अधिकार उन्हें ही दिया जाता है।

कुंभ कितने प्रकार का होता है?

कुंभ मेला भारत के सबसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है। यह मेला हिंदू धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है और इसका आयोजन चार प्रमुख स्थानों- प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में किया जाता है। कुंभ मेला मुख्य रूप से चार प्रकार का होता है- कुंभ, अर्ध कुंभ, पूर्ण कुंभ और महाकुंभ। 

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 Stampede: आखिर क्यों हुआ महाकुंभ के शाही स्नान पर भगदड़, जानें ज्योतिषिय कारण

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महाकुंभ में शाही स्नान के लिए साधु-संत संगम रवाना, जानें कितने श्रद्धालु लगा चुके हैं डुबकी

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel