Mahakumbh Second Shahi Snan: महाकुंभ का आज बुधवार को 17वां दिन है। मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान चल रहा है। साधु-संत रथों और वाहनों से अमृत स्नान के लिए संगम की ओर रवाना हो रहे हैं।
Mahakumbh Second Shahi Snan: महाकुंभ का आज बुधवार को 17वां दिन है। मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान चल रहा है। साधु-संत रथों और वाहनों से अमृत स्नान के लिए संगम की ओर रवाना हो रहे हैं। रास्ते में आरएएफ और पुलिस के जवान तैनात हैं।
इससे पहले सुबह अखाड़ों के साधु-संत अमृत स्नान के लिए निकल चुके थे। इसी बीच भगदड़ के बाद संगम पर हालात बेकाबू हो गए। प्रशासन ने तुरंत अखाड़ों से अपील की- स्नान के लिए न जाएं। इसके बाद अखाड़े के साधु-संत छावनी में लौट आए। साधु-संतों ने बैठक की। पहले तय हुआ था कि अखाड़ों के साधु-संत मौनी अमावस्या पर स्नान नहीं करेंगे।
अब हालात सामान्य हैं तो सीएम ने अखाड़ों से बात की। संतों ने अमृत स्नान पर सहमति जताई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा, 'हम अपने आराध्य के साथ प्रतीकात्मक अमृत स्नान करेंगे। हम कोई बड़ा जुलूस नहीं निकालेंगे।'