facebook pixel
विज्ञापन
Home  maha kumbh  mahakumbh 2025 how to reach site after going to prayagraj know distance from all junctions and major roads

Mahakumbh 2025: प्रयागराज जाने के बाद कैसे पहुंचे महाकुंभ स्थल, जानें सभी जंक्शन व प्रमुख सड़क मार्ग से दूरी

जीवांजलीPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Mahakumbh 2025: अगर आप भी महाकुंभ मेले में जाना चाहते हैं तो आपको इसके लिए पहले से ही योजना बना लेनी चाहिए। इस संबंध में हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं, ताकि कुंभ तक पहुंचने का आपका सफर काफी आसान हो सके।

Mahakumbh 2025
Mahakumbh 2025: महाकुंभ मेला शुरू हो चुका है। देश-दुनिया से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में उमड़ रहे हैं। हर 12 साल में आयोजित होने वाला महाकुंभ हिंदू आस्था का बहुत बड़ा प्रतीक है। यह एक विशाल और भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव है। महाकुंभ में बड़े पैमाने पर श्रद्धालु पवित्र स्नान करते हैं। मान्यता है कि महाकुंभ में स्नान करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

कब से कब तक चलेगा महाकुंभ

महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हो चुका है और 26 फरवरी को इसका समापन होगा। महाकुंभ में दुनिया भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जा रहे हैं। अगर आप भी महाकुंभ मेले में जाना चाहते हैं तो आपको पहले से ही योजना बना लेनी चाहिए। इस संबंध में हम आपकी थोड़ी मदद कर सकते हैं, जिससे कुंभ तक पहुंचने का आपका सफर काफी आसान हो सकता है।

जानें प्रयागराज के सभी जंक्शन से महाकुंभ स्थल की दूरी

महाकुंभ प्रयागराज रेलवे स्टेशन से 11 किलोमीटर दूर है। प्रयागराज रेलवे स्टेशन से महाकुंभ जाने के लिए आप टैक्सी या ऑटो रिक्शा किराए पर ले सकते हैं। ये आपको संगम तक ले जाएंगे। प्रयागराज में कुल 9 रेलवे स्टेशन हैं। इनसे मेले की दूरी इस प्रकार है-

प्रयागराज जंक्शन से मेले की दूरी 11 किमी है

फाफामऊ जंक्शन से मेले की दूरी 18 किमी है

प्रयागराज जंक्शन से मेले की दूरी 9.5 किमी है

प्रयागराज संगम से मेले की दूरी 2.5 किमी है

झूंसी से मेले की दूरी 3.5 किमी है

प्रयागराज छिनकी से मेले की दूरी 10 किमी है

नैनी जंक्शन से मेले की दूरी 8 किमी है

प्रयागराज रामबाग से मेले की दूरी 9 किमी है

सुबेदार गंज से मेले की दूरी 14 किमी है

हर स्टेशन से संगम पहुंचने के लिए आपको टैक्सी या ऑटो रिक्शा मिल जाएगा।

प्रमुख सड़क मार्ग से महाकुंभ स्थल की दूरी

इसके अलावा प्रयागराज पहुंचने के लिए 7 प्रमुख सड़क मार्ग हैं। हर एंट्री पॉइंट से मेले तक पहुंचने के लिए आपको ऑटो, ई-रिक्शा, कैब और बस की सुविधा मिलेगी।

अयोध्या रोड से संगम की दूरी 14 किमी

लखनऊ रोड से संगम की दूरी 14 किमी

जौनपुर रोड से संगम की दूरी 6 किमी

वाराणसी रोड से संगम की दूरी 6 किमी

मिर्जापुर रोड से संगम की दूरी 8 किमी

चित्रकूट रीवा रोड से संगम की दूरी 8 किमी

कानपुर रोड से संगम की दूरी 12 किमी

क्या करें और क्या न करें?

यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में कब है अमृत स्नान, जानें शुभ तिथि, मुहूर्त व महत्व

यह भी पढ़ें- Mahakumbh Naga Sadhu: नागा साधु कितने प्रकार से करते हैं श्रृंगार, जानें श्रृंगार की सामग्री

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel