Female Naga Sadhu In Mahakumbh : महाकुंभ में सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। उसके बाद महिला नागा साधु स्नान करती हैं। लेकिन, क्या आपके मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि यदि महाकुंभ के दौरान महिला नागा साधु को मासिक धर्म हो जाए तो क्या करती हैं।
Female Naga Sadhu In Mahakumbh : प्रयागराज में सनातन धर्म का सबसे बड़ा मेला का महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। महाकुंभ में अलग-अलग साधु-संत, नागा साधु, महिला नागा साधु और संन्यासियों का दर्शन हो रहा है। महाकुंभ में 13 अखाड़े के साधु-संत भी शामिल है। बता दें कि इस दौरान शाही स्नान का बहुत ही ज्यादा महत्व होता है। मान्यता है कि महाकुंभ में सबसे पहले नागा साधु स्नान करते हैं। उसके बाद महिला नागा साधु स्नान करती हैं। लेकिन, क्या आपके मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा कि यदि महाकुंभ के दौरान महिला नागा साधु को मासिक धर्म हो जाए तो क्या करती हैं। क्या वह शाही स्नान कर सकती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मासिक धर्म के समय महाकुंभ में कैसे स्नान करती हैं महिला नागा साधु
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस दिन महिला नागा साधु को मासिक धर्म होता है उस दिन वह गंगा स्नान नहीं करती हैं, बल्कि पीरियड्स के दौरान महिला नागा साधु गंगा जल के छींटे अपने ऊपर छिड़क लेती हैं। ऐसे में मान लिया जाता है कि महिला नागा साधु ने गंगा में स्नान कर लिया है। बता दें कि महिला नागा साधु उस दिन गंगा स्नान करती हैं जिस दिन उन्हें मासिक धर्म नहीं होता है।