Vaishakh Purnima Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजा सालों भर करता है उसका जीवन सुखमय तरीके से बीतता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख का महीना भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय बताया गया है।
Vaishakh Purnima Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति भगवान विष्णु की पूजा सालों भर करता है उसका जीवन सुखमय तरीके से बीतता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख का महीना भगवान विष्णु को बहुत ही प्रिय बताया गया है। इस माह में भगवान विष्णु की पूजा, अर्चना, व्रत आदि करने से जीवन में आने वाली सभी परेशानियां और दुख समाप्त हो जाते हैं, वहीं धन की देवी मां लक्ष्मी अपार धन-संपत्ति का आशीर्वाद देती हैं।
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार यदि किसी विशेष दिन भगवान विष्णु की पूजा और मंत्रों का जाप किया जाए तो सभी बिगड़े काम बन जाते हैं और चमत्कारिक लाभ की प्राप्ति होती है। वैशाख माह में कुछ विशेष दिन ऐसे होते हैं, जिन पर भगवान विष्णु के महामंत्र का विधि अनुसार जाप करने से सभी रुके हुए काम बिना किसी बाधा के पूरे हो जाते हैं।
वैशाख माह के किस दिन भगवान विष्णु के महामंत्र का जाप करने से लाभ मिलता है। इसके साथ ही भगवान विष्णु की पूजा और महामंत्र का विधि अनुसार जाप करने से भौतिक सुखों की प्राप्ति के साथ-साथ सभी बिगड़े काम पूरे हो जाते हैं। वैशाख अमावस्या से वैशाख पूर्णिमा तक प्रतिदिन भगवान विष्णु के महामंत्र का 108 बार या अपनी क्षमतानुसार अधिक जाप किया जाए तो साधक को चमत्कारिक लाभ मिलता है।
Trending Video
धार्मिक मान्यता है कि इन विशेष दिनों पर भगवान विष्णु के महामंत्र का जाप करने से कार्यों में आने वाली रुकावटें, बनते काम बिगड़ना, आर्थिक परेशानी या जीवन की सभी बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। वे आगे बताते हैं कि भगवान विष्णु के महामंत्र का जाप करने के लिए मन में पवित्रता और स्वच्छता होनी चाहिए।
भगवान विष्णु का यह महामंत्र बहुत फलदायी है, इसलिए इसका जाप करने पर साधक को लोभ, मोह, अहंकार, ईर्ष्या आदि का त्याग कर देना चाहिए। यह मंत्र बहुत शक्तिशाली है और विशेष फल प्रदान करता है। धार्मिक मान्यता है कि वैशाख अमावस्या से वैशाख पूर्णिमा तक इस महामंत्र का जाप करने से मकान, जमीन, वाहन आदि भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है।