Religious Event: पूज्य आचार्य मोहित स्वरूप जी महाराज द्वारा दिव्य प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और जीवन में धर्म के महत्व से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।
Shrimad Bhagwat Katha Rishikesh: भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ने के उद्देश्य से ऋषिकेश के चीला क्षेत्र में 7 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में पूज्य आचार्य मोहित स्वरूप जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का श्रवण कराएंगे। श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 25 सितंबर 2026 से होगा। कार्यक्रम को 7 दिनों के दिव्य आध्यात्मिक अनुभव के रूप में आयोजित किया जा रहा है। कथा स्थल पैनांबी रिजॉर्ट एंड स्पा, चीला-ऋषिकेश में है, जहां से गंगा जी करीब एक मिनट की दूरी पर है।
आयोजकों की ओर से श्रद्धालुओं और उनके परिवारों को इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य कथा श्रवण के साथ श्रद्धालुओं को भक्ति, सेवा और आध्यात्मिक वातावरण से जोड़ना है।
आचार्य मोहित स्वरूप जी महाराज करेंगे वाचन
पूज्य आचार्य मोहित स्वरूप जी महाराज द्वारा दिव्य प्रवचन में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति और जीवन में धर्म के महत्व से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। कथा के साथ भजन एवं कीर्तन, दैनिक आरती और प्रसाद जैसी धार्मिक गतिविधियां भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेंगी।
Trending Video
श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
कार्यक्रम की खास बात यह है कि आयोजन में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए भोजन सेवा में सहयोग का भी आह्वान किया गया है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का भोजन और शाम की चाय-नाश्ता की भी सेवा उपलब्ध कराई गई है। श्रद्धालु अपनी सुविधा के अनुसार, इन भोजन सेवाओं में सहयोग कर सकते हैं। इससे भक्तों और उनके परिवारों को भी सेवा का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में 7 दिनों तक कथा श्रवण के साथ भजन-कीर्तन और आरती-प्रसाद की व्यवस्था है। कार्यक्रम की तारीख, शुल्क, ठहरने और भोजन सेवा से संबंधित जानकारी जाने से पहले प्राप्त करना उचित रहेगा।