facebook pixel
विज्ञापन
Home›  dharm›  pitru paksha mantra pitrupaksha me pitron ko prasann karne ke liye in mantro ka kare jaap milega labh

Pitru Paksha Mantra : पितृपक्ष में पितरों को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप, मिलेगा लाभ

जीवांजलि धर्म डेस्कPublished by:
कोमल शर्मा
सार

Pitru Paksha Mantra :  पितृ पक्ष शुरू हो गया है। इस दौरान अपने पूर्वजों के लिए तर्पण, पिंड दान और श्राद्ध जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि कौन से मंत्रों का जाप करें 

Pitru Paksha Mantra : 
Pitru Paksha Mantra :  पितृ पक्ष शुरू हो गया है। इस दौरान अपने पूर्वजों के लिए तर्पण, पिंड दान और श्राद्ध जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। बहुत से लोग यह जानना चाहते हैं कि कौन से मंत्रों का जाप करें या किन स्तोत्रों का पाठ करें ताकि पूर्वजों को शांति मिले वे प्रसन्न हों और उनके आशीर्वाद से परिवार में सुख-समृद्धि आए। सबसे पहले, पितृ पक्ष के दौरान रोज़ाना 'पितृ स्तोत्र' का पाठ करने या उसे सुनने से कल्याण होता है इससे पितृ दोष दूर करने में मदद मिलती है और पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इसके अलावा 'पितृ गायत्री मंत्र' का जाप भी किया जा सकता है। आइए, इन दोनों के बारे में और जानें।

 पितृ गायत्री मंत्र

ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च।
नमः स्वधायै स्वाहायै नित्यमेव नमो नमः।।
या
ॐ पितृगणाय विद्महे जगतप्रियाय धीमहि तन्नो पितृ प्रचोदयात्।

पितरों के देव अर्यमा का मंत्र

पितृ पक्ष में जब पितरों के लिए तर्पण करते हैं और उनका आह्वान करते हैं तो पितरों के देवता अर्यमा का स्मरण और पूजन जरूर करना चाहिए. उनका मंत्र नीचे दिया गया है.
ॐ अर्यमा नः त्रिप्यताम् इदं तिलोदकं तस्मै स्वधा नमः।
ॐ मृत्योर्मा अमृतं गमय॥”

पितृ पक्ष मंत्र

पितृ तर्पण मंत्र - ॐ पितृभ्यः स्वधा नमः। 
पितृ शांति मंत्र - ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥ 
श्राद्ध मंत्र - ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः।
पितृ दोष निवारण मंत्र - ॐ सर्व पितृ देवताभ्यो नमः 
गायत्री पितृ दोष निवारण मंत्र - ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नमः

पितृ स्तोत्र 

अर्चितानाममूर्तानां पितृणां दीप्ततेजसाम् ।
नमस्यामि सदा तेषां ध्यानिनां दिव्यचक्षुषाम्।।
इन्द्रादीनां च नेतारो दक्षमारीचयोस्तथा ।
सप्तर्षीणां तथान्येषां तान् नमस्यामि कामदान् ।।
मन्वादीनां च नेतार: सूर्याचन्दमसोस्तथा ।
तान् नमस्यामहं सर्वान् पितृनप्युदधावपि ।।
नक्षत्राणां ग्रहाणां च वाय्वग्न्योर्नभसस्तथा ।
द्यावापृथिवोव्योश्च तथा नमस्यामि कृताञ्जलि:।।
देवर्षीणां जनितृंश्च सर्वलोकनमस्कृतान् ।
अक्षय्यस्य सदा दातृन् नमस्येहं कृताञ्जलि: ।।
प्रजापते: कश्पाय सोमाय वरुणाय च ।
योगेश्वरेभ्यश्च सदा नमस्यामि कृताञ्जलि: ।।
नमो गणेभ्य: सप्तभ्यस्तथा लोकेषु सप्तसु ।
स्वयम्भुवे नमस्यामि ब्रह्मणे योगचक्षुषे ।।
सोमाधारान् पितृगणान् योगमूर्तिधरांस्तथा ।
नमस्यामि तथा सोमं पितरं जगतामहम् ।।
अग्रिरूपांस्तथैवान्यान् नमस्यामि पितृनहम् ।
अग्रीषोममयं विश्वं यत एतदशेषत: ।।
ये तु तेजसि ये चैते सोमसूर्याग्रिमूर्तय:।
जगत्स्वरूपिणश्चैव तथा ब्रह्मस्वरूपिण: ।।
तेभ्योखिलेभ्यो योगिभ्य: पितृभ्यो यतामनस:।
नमो नमो नमस्तेस्तु प्रसीदन्तु स्वधाभुज ।।

पितृ पक्ष मंत्र जाप विधि 

मंत्र जाप के लिए सूर्योदय से पहले स्नान करें और पूजा-स्थल को शुद्ध करें।
मंत्र जाप करते समय कुश घास या ऊन से बने आसन का उपयोग करें।
पूजा-स्थल पर घी या तिल के तेल का दीपक जलाएं।
इसके बाद, अपने पूर्वजों का स्मरण करें।
फिर, किसी भी मंत्र का 108 बार जाप करें।
इसके बाद, तिल और जल से तर्पण करें।
आप पितृ पक्ष के दौरान या किसी विशेष शुभ तिथि पर इन मंत्रों का प्रतिदिन जाप कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-

Shivling Parikrama: शिवलिंग की परिक्रमा पूरी क्यों नहीं की जाती? जानें धार्मिक मान्यता और इसका कारण 

Shivling Puja: शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है कच्चा दूध? जानिए धार्मिक महत्व 

Sawan 2026: सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने का सही नियम क्या है? जानिए धार्मिक मान्यता 

(Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी ज्योतिषीय, पौराणिक और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई है। अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित विषय के विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य करें।)

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel