विज्ञापन
Home  dharm  panchmukhi rudraksha what rule of wearing panchmukhi rudraksha know its benefits

Panchmukhi Rudraksha: पंचमुखी रुद्राक्ष के पहनने का क्या होता है नियम, जानिए इसके लाभ

जीवांजलिPublished by:
राघवेंद्र तिवारी
सार

Panchmukhi Rudraksha: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। यह सिर्फ धार्मिक माला नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है, जो जीवन को संतुलन और सफलता की ओर ले जाता है।

Panchmukhi Rudraksha
Panchmukhi Rudraksha: हिंदू धर्म में रुद्राक्ष को बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। यह सिर्फ धार्मिक माला नहीं है, बल्कि आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत है, जो जीवन को संतुलन और सफलता की ओर ले जाता है। रुद्राक्षों में पंचमुखी रुद्राक्ष का विशेष स्थान है, जिसे भगवान शिव और बृहस्पति ग्रह का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इसे धारण करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं, खासकर करियर और व्यापार में।

पंचमुखी रुद्राक्ष न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से, बल्कि ज्योतिषीय और व्यावहारिक दृष्टि से भी बेहद प्रभावशाली माना जाता है। यह व्यक्ति के जीवन में स्थिरता, समृद्धि और संतुलन लाने में मदद करता है। खासकर धनु और मीन राशि वालों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं है। 

पंचमुखी रुद्राक्ष में पांच प्राकृतिक रेखाएं होती हैं, जो पंचब्रह्मा - भगवान गणेश, भगवान शिव, शक्ति (मां दुर्गा), भगवान विष्णु और सूर्य देव का प्रतिनिधित्व करती हैं। यह रुद्राक्ष न सिर्फ आध्यात्मिक उन्नति में सहायक है, बल्कि यह व्यक्ति के मानसिक संतुलन, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को भी बढ़ाता है। 

इन राशियों के लिए विशेष लाभ

वैसे तो पंचमुखी रुद्राक्ष कोई भी धारण कर सकता है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार धनु और मीन राशि वालों के लिए यह विशेष लाभकारी है, क्योंकि इन राशियों का स्वामी स्वयं बृहस्पति है। अगर इन राशियों के लोग पंचमुखी रुद्राक्ष विधिपूर्वक धारण करें तो उन्हें करियर में उन्नति, व्यापार में वृद्धि और मानसिक शांति मिलती है।

पहनने की विधि:

गुरुवार को सुबह स्नान करने के बाद पंचमुखी रुद्राक्ष को पूजा स्थल पर रखें और इसकी विधिवत पूजा करें। इसे गंगा जल या दूध से शुद्ध करें, फिर 'ॐ नमः शिवाय' या 'ॐ रीं नमः' मंत्र का 108 बार जाप करते हुए रुद्राक्ष धारण करें। इसे सोने, चांदी, तांबे या पंचधातु की चेन या लाल धागे में गले में पहना जा सकता है।

5 मुखी रुद्राक्ष के लाभ:

मानसिक अशांति दूर होती है।

निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है।

बृहस्पति के दुष्प्रभाव कम होते हैं।

करियर में स्थिरता और प्रगति प्राप्त होती है।

व्यापार में सफलता और आर्थिक विकास होता है।

मन भक्ति और ध्यान पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें- Shayani Ekadashi 2025: कब है देवशयनी एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

यह भी पढ़ें- Shani Jayanti: शनि जयंती पर बन रहे हैं ये विशेष योग, जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel