विज्ञापन
Home  dharm  new year s day 2024 very auspicious chances are being formed on the first day of the year 2024

New Year 2024: साल 2024 के पहले दिन बन रहें है बहुत शुभ योग, मिलेगा कई गुणा फल

jeevanjaliPublished by:
कोमल
सार

New Year Day 2024: हिन्दु धर्म में पौष महीने का बहुत अधिक महत्व है। आपको बता दें कि  सनातन धर्म में इस  महीने में सूर्य उत्तरायण होता है। इसके साथ ही अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत भी पौष महीने में ही होती है।

नया साल 2024
New Year Day 2024: हिन्दु धर्म में पौष महीने का बहुत अधिक महत्व है। आपको बता दें कि  सनातन धर्म में इस  महीने में सूर्य उत्तरायण होता है। इसके साथ ही अंग्रेजी नववर्ष की शुरुआत भी पौष महीने में ही होती है। ज्योतिषियों  के अनुसार साल 2024 के पहले दिन यानी 1 जनवरी को आयुष्मान समेत कई अन्य दुर्लभ शुभ संयोग बन रहे हैं। जो भी साधक इस योग में भगवान शिव की पूजा करेगा उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। चलिए आपको इस दिन के शुभ योग के बारें में आपको बताते हैं। 


नए साल  2024 तिथि

पंचांग के अनुसार, नए साल  के पहले दिन पौष महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि दोपहर 02 : 28 मिनट तक है। इसके बाद  षष्ठी तिथि है। इस दिन सुबह 08 : 36 मिनट तक मघा नक्षत्र है। इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र है।

Weekly Horoscope:( 18 दिसंबर से 24 दिसंबर का राशिफल )जानें कैसा रहेगा आपका आने वाला सप्ताह

नए साल  2024  योग

नववर्ष के पहले दिन दुर्लभ आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है। इस योग का निर्माण 02 जनवरी को ब्रह्म बेला में 04 : 36 मिनट तक है। ज्योतिष आयुष्मान योग को बेहद शुभ मानते हैं। इस योग में भगवान शिव की पूजा करने से अमोघ फल की प्राप्ति होगी।

नए साल  2024 करण

नववर्ष के प्रथम दिवस पर तैतिल करण का योग बन रहा है। इस योग का निर्माण दोपहर  02:28 मिनट तक है। इसके बाद , गर करण का निर्माण होगा। ज्योतिष दोनों करण को शुभ मानते हैं।



नए साल  2024 सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 07:14 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 17:35 मिनट पर

चन्द्रोदय- रात 10: 25 मिनट पर

चंद्रास्त- सुबह 10: 51 मिनट पर

Ganga Chalisa: जय जय जय जग पावनी,जयति देवसरि गंग, जरूर करें मां गंगा की आरती
 

नए साल  2024  पंचांग

ब्रह्म मुहूर्त - 05 : 25 मिनट से शुरु होकर  06 :  19 मिनट पर खत्म

विजय मुहूर्त - दोपहर 02:08 मिनट से 02 :  49 मिनट पर खत्म

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05:32 मिनट से 06 बजे पर खत्म

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 :57 मिनट से 12 : 52 मिनट पर खत्म

Shiv Tandav Stotram: जटाटवीगलज्जलप्रवाहपावितस्थले, गलेऽवलम्ब्य लम्बितां भुजङ जानें शिव तांडव स्तोत्र के लाभ


नए साल  2024 अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 08  :31 मिनट से 09  :49 मिनट पर खत्म

गुलिक काल - दोपहर 01: 42 मिनट से 03 बजे पर खत्म

दिशा शूल - पूर्व

 

यह भी पढ़ें -  Happy New Year 2024: नए साल के पहले दिन भूलकर भी न करें ये गलती,इन कार्यों से प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

धार्मिक कहानियां सुनने और पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें।

WhatsApp Channel